लाइव टीवी

Gold Price Today 26 Oct: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट,जानिए 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव

Updated Oct 26, 2020 | 18:34 IST

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 26 अक्टूबर 2020 : सोना और चांदी की कीमत में फिर गिरावट हुई। जानिए सोने के 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
सोना और चांदी के भाव में गिरावट

Gold/Silver price today, 26 October 2020 : लगातार तीसरे दिन सोने भाव में गिरावट हुई। जबकि चांदी की बढ़ोतरी में आज ब्रेक लग गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 59 रुपए गिरकर 51,034 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र शुक्रवार को सोना 51,093 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की कीमत भी 753 रुपए की गिरावट के साथ 62,008 रुपए प्रति किलोग्राम रही। पिछले कारोबारी सत्र में यह 62,761 रुपए प्रति किलो प बंद हुई थी। वायदा बाजार में भी सोने और चांदी कीमतें कम हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना और चांदी दोनों के भाव अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ क्रमश: 1,901.30 रुपए प्रति औंस और चांदी 24.26 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुए।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 15 रुपए की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद सोने का भाव 51238 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 839 रुपए लुढ़कर 61706 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव  51240 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 46930 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 51238 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 51032 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 46934 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 38429 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 29974 रुपए
चांदी 999 61706 रु. किलो

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 0.19% की गिरावट के साथ 50,740 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर का सोना वायदा भाव 99 रुपए यानी 0.19% की हानि के साथ 50,740 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इस कॉन्ट्रैक्ट में 13,747 लॉट के लिए कारोबार किया गया। सोना के फरवरी माह में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 21 रुपए अथवा 0.04% की गिरावट के साथ 50,905 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इस कॉन्ट्रैक्ट में 1,876 लॉट के लिए कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय न्यूयॉर्क में सोना 0.26%  की गिरावट के साथ 1,900.30 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग होने की वजह से कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत 833 रुपए की गिरावट के साथ 61,616 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट के लिए चांदी का भाव 833 रुपए यानी 1.33% की गिरावट के साथ 61,616 रुपए प्रति किलो रह गया। इसमें 15,862 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतर राष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.64% की गिरावट के साथ 24.27 डॉलर प्रति औंस रह गई।

बाजार एक्सपर्ट्स ने कही ये बात

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर सूचकांक के ऊंचा होने से सोने की कीमत कमजोर रही। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (कमोडिटी बाजार अनुसंधान) नवनीत दमानी ने कहा कि डॉलर के मजबूत होने और अमेरिका में कोरोना वायरस से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए नए पैकेज पर ट्रंप सरकार और विपक्ष के बीच सहमति नहीं बनने से एशियायी बाजारों में सुबह सोना नरम था। उनका अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1885-1920 प्रति और घरेलू बाजार में 50530-50900 रुपए प्रति 10 ग्राम के दायरे में रहेगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।