लाइव टीवी

Gold Price Today 26 April 2021: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानिए 14 से लेकर 24 कैरेट का ताजा भाव

Updated Apr 26, 2021 | 17:23 IST

Gold Rate Today (गोल्ड प्राइस आज का) 26 अप्रैल 2021 : सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Loading ...
सोना और चांदी के भाव में गिरावट

Gold/Silver rate today 26 April 2021: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 81 रुपए की गिरावट के साथ 46,976 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 47,057 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी का भाव भी इस दौरान 984 रुपए गिरकर 67,987 रुपए प्रति किलो रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 68,971 रुपए पर बंद हुआ था। दोनों के वायदा कीमतों भी गिरावट हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मामूली बढ़कर 1,779 डालर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव 26.02 डालर प्रति औंस पर करीब अपरिवर्तित रहा। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर के कमजोर होने और महामारी को लेकर चिंता के चलते सोने की कीमतों को समर्थन मिल रहा है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 455 रुपए की गिरावट हुई। जबकि चांदी की कीमत में 727 रुपए की गिरावट हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 47350 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 43370 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 47351 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 47161 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 43374 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 35513 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 27700 रुपए
चांदी 999 68425 रुपए किलो

सोने की वायदा कीमतों में गिरावट

मांग कम होने के साथ सटोरियों के सौदा कम किए जाने से सोमवार को वायदा बाजार में सोने का भाव 97 रुपए घटकर 47,435 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 97 रुपए यानी 0.2% टूटकर 47,435 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। इसमें 10,968 लॉट के लिए कारोबार हुआ। एक्सपर्ट्स के अनुसार सोने के भाव में नरमी का कारण मांग में कमी के साथ प्रतिभागियों का सौदा घटाया जाना है। ग्लोबल स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.10% की गिरावट के साथ 1,776 डॉलर प्रति औंस रही।

चांदी की वाायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग की वजह से कारोबारियों के अपने सौदों का आकार घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 368 रुपए की गिरावट के साथ 68,306 रुपए प्रति किलो रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 368 रुपए यानी 0.54% गिरकर 68,306 रुपए प्रति किलो रह गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 8,286 लॉट के लिए सौदे किए गए। न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.46% घटकर 26 डॉलर प्रति ट्राय औंस रह गया।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।