लाइव टीवी

Gold Price Today 27 April 2021: फिर बढ़े सोना-चांदी के दाम, जानिए 14 से लेकर 24 कैरेट का ताजा भाव

Updated Apr 27, 2021 | 17:52 IST

Gold Rate Today (गोल्ड प्राइस आज का) 27 अप्रैल 2021 : सोने और चांदी की कीमतों में फिर इजाफा हुआ। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Loading ...
सोना और चांदी के भाव में तेजी

Gold/Silver rate today 27 April 2021: सोने और चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 69 रुपए बढ़कर 46,906 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन सोमवार को यह 46,837 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 255 रुपए चढ़कर 67,890 रुपए किलो हो गया। यह पिछले दिन 67,635 रुपए किलो पर बंद हुई थी। हालांकि दोनों के वायदा कीमतों में गिरावट हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हानि के साथ 1,778 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 26.15 डॉलर प्रति औंस पर था।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 32 रुपए की बढ़ोतरी हुई। जबकि चांदी की कीमत में 428 रुपए की वृद्धि हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 47380 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 43400 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए। 

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 47383 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 47193 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 43403 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 35537 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 27719 रुपए
चांदी 999  68853 रुपए किलो

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 57 रुपए घटकर 47,405 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 57 रुपए यानी 0.12% की गिरावट के साथ 47,405 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 10,887 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों के अनुसार सोने के भाव में नरमी का कारण कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करना था। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.07% की तेजी के साथ 1,781.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी वाायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग की वजह से कारोबारियों के अपने सौदों का आकार घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 30 रुपए की गिरावट के साथ 68,650 रुपए प्रति किलो रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 30 रुपए यानी 0.04% गिरकर 68,650 रुपए प्रति किलो रह गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 7,874 लॉट के लिए सौदे किए गए। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.14% की तेजी के साथ 26.29 डॉलर प्रति औंस हो गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।