लाइव टीवी

Gold Price Today 15 July 2021: सोना और उछला, चांदी भी चमकी, कैरेट के हिसाब से जानिए ताजा भाव

Updated Jul 15, 2021 | 17:58 IST

Gold Rate Today (सोना का ताजा भाव) 15 जुलाई 2021 : सोने और चांदी के दाम में फिर बढ़ोतरी हुई। यहां आप 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव जान सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
सोना और चांदी के भाव में तेजी
मुख्य बातें
  • सोना और चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई।
  • दोनों के वायदा भाव मेंं भी बढ़ोतरी हुई।
  • अंतररष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम में बढ़ोतरी हुई।

Gold/Silver Rate Today 15 July 2021 : सोने-चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना 177 रुपए की तेजी के साथ 47,443 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। बुधवार को यह 47,266 रुपए किलो पर बंद हुआ था। चांदी भी 83 रुपए की तेजी के साथ 68,277 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार दिन यह में 68,194 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। दोनों के वायदा भाव में भी तेजी हुई है। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,831 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 26.30 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 269 रुपए की बढ़ोतरी हुई। जबकि चांदी की कीमत में 113 रुपए की बढ़ोतरी हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 48420 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 44360 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए। 

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 48424 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 48230 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 44356 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 36318 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 28328 रुपए
चांदी 999 69233 रुपए किलो

सोना (Gold) वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 136 रुपए की तेजी के साथ 48,435 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 136 रुपए यानी 0.28% की तेजी के साथ 48,435 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 8,391 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी दर्ज हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.37% की तेजी के साथ 1,831.70 डॉलर प्रति औंस हो गई।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को चांदी की कीमत 228 रुपए की तेजी के साथ 69,640 रुपए प्रति किलो हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 228 रुपए यानी 0.33% की तेजी के साथ 69,640 रुपए प्रति किलो हो गया। इस वायदा अनुबंध में 10,092 लॉट के लिए सौदे किए गए। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी आने का कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.43% की तेजी के साथ 26.39 डॉलर प्रति औंस हो गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।