लाइव टीवी

Gold Price Today: सोना-चांदी हुआ और महंगा, जानिए 14 अगस्त को क्या है 24, 22 कैरेट का रेट

Updated Aug 14, 2020 | 20:59 IST

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 14 अगस्त 2020 : सोना और चांदी की कीमत में फिर बढ़ोतरी हुई है। जानिए सोने के 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट का भाव तथा साथ में चांदी की कीमत भी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
सोना और चांदी के भाव में उछाल
मुख्य बातें
  • सोना और चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई
  • वायदा कारोबार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट हुई
  • 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना और महंगा हो गया, नीचे जानिए अपने शहर का ताजा भाव

Gold/silver price today, 14 August 2020 : सोना और चांदी की कीमतों में गुरुवार  (14 अगस्त) को फिर बढ़ोतरी हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, रुपए की गिरावट के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 730 रुपए उछलकर 53,691 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन सोना 52,961 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की कीमत 1520 रुपए से बढ़कर 70,500 रुपए किलो हो गई है। पिछले कारोबारी दिन 68,980 रुपए प्रति किलो हो गई। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना अमरीकी डॉलर 1,951 प्रति औंस और चांदी 26.91 डालर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। वायदा कारोबार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि शुक्रवार को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव आया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। वहीं 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना और महंगा हो गया। (ताजा भाव विस्तार से नीचे देख सकते हैं) 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक आज (14 अगस्त) सोने में 173 रुपए की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद सोने का भाव 52874 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 329 रुपए बढ़कर 67768 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 52870 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 48430 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 52874 रुपए 
सोना 995(23 कैरेट) 52662 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 48433 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 39656 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 30931 रुपए
चांदी 999 67768 रु.किलो

गुड रिटर्न्स के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में  22 कैरेट और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने (Gold) का ताजा भाव

शहर 22 कैरेट का भाव 24 कैरेट का भाव
दिल्ली 51,160 रुपए 55,100 रुपए
मुंबई 51,200 रुपए 52,200 रुपए
कोलकाता 51,990 रुपए 54,680 रुपए
चेन्नई 51,110 रुपए 55,760 रुपए
लखनऊ 51,160 रुपए 55,100 रुपए
पटना 51,200 रुपए 52,200 रुपए
सूरत 51,650 रुपए 53,250 रुपए
बड़ौदा 51,650 रुपए 53,250 रुपए
अहमदाबाद 51,650 रुपए 53,250 रुपए
जयपुर 51,160 रुपए 55,100 रुपए
नासिक 51,200 रुपए 52,200 रुपए
पुणे 51,200 रुपए 52,200 रुपए
नागपुर 51,200 रुपए 52,200 रुपए
चंडीगढ़ 51,240 रुपए 55,290 रुपए
भूवनेश्वर 51,110 रुपए 55,760 रुपए
  चांदी का भाव 66950 रु.किलो

इंदौर में सोना (Gold) के भाव में कमी, चांदी (Silver) महंगी

इंदौर में स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना के भाव में 175 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी हुई। चांदी 400 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी बिकी। हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 53175, नीचे में 52800 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ऊंचे में 60900 एवं नीचे में 60450 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। कीमती धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे: सोना 53000 रुपए प्रति 10 ग्राम। चांदी 60650 रुपए प्रति किलोग्राम। चांदी सिक्का 725 रुपए प्रति नग।

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने जमा सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को सोना 0.65% की गिरावट के साथ 52,478 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने में डिलीवरी सोना कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 452 रुपए यानी 0.85% की गिरावट के साथ 52,478 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 15,577 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोना के दिसंबर डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 525 रुपए यानी 0.99% की गिरावट के साथ 52,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 2,056 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.66% की गिरावट के साथ 1,957.40 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

हाजिर मांग कमजोर होने के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 2,216 रुपए लुढ़ककर 68,861 रुपए प्रति किग्रा रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 2,216 रुपए या 3.12% की गिरावट के साथ 68,861 रुपए प्रति किग्रा रह गई जिसमें 10,233 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 3.19% की गिरावट के साथ 26.84 डॉलर प्रति औंस रह गई।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।