लाइव टीवी

Gold Price Today 27 August: सोना-चांदी में बड़ी उछाल, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

Updated Aug 27, 2020 | 18:30 IST

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 27 अगस्त 2020 : लगातार गिरावट के बाद सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। जानिए सोने के 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट का भाव और साथ में चांदी की कीमत भी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
सोना और चांदी के भाव में उछाल
मुख्य बातें
  • लगातार गिरावट के बाद सोना और चांदी की कीमत में फिर बढ़ोतरी हुई
  • लेकिन वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई
  • 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना भी महंगा हो गया, नीचे जानिए आज का ताजा भाव

Gold/silver price today, 27 August 2020 : लगातार कई दिनों तक गिरावट के बाद गुरुवार (27 अगस्त) को सोना और चांदी की  कीमतों बढ़ोतरी हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने की कीमतें गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 743 रुपए बढ़कर 52,508 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। बुधवार को 51765 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 3,615 रुपए उछल कर 68,492 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। बुधवार को यह 64,877 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। इसके ठीक उलट वायदा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों गिरावट हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,946 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 27.38 डॉलर प्रति औंस पर फ्लैट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। इस तरह 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना भी महंगा हो गया। (ताजा भाव विस्तार से नीचे देख सकते हैं)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक आज (27 अगस्त) सोने की कीमत में 112 रुपए की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद सोने का भाव 51222 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 2314 रुपए बढ़कर 65388 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 51220 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 46920 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 51222 रुपए 
सोना 995(23 कैरेट) 51017 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 46919 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 38417 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 29965 रुपए
चांदी  999 65388 रु.किलो

गुड रिटर्न्स के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में  22 कैरेट और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने (Gold) का ताजा भाव

शहर 22 कैरेट का भाव 24 कैरेट का भाव
दिल्ली 50,600 रुपए 55,200 रुपए
मुंबई 50,350 रुपए 51,350 रुपए
कोलकाता 50,170 रुपए 52,870 रुपए
चेन्नई 49,750 रुपए 54,270 रुपए
लखनऊ 50,600 रुपए 55,200 रुपए
पटना 50,350 रुपए 51,350 रुपए
बड़ौदा 49,960 रुपए 51,540 रुपए
अहमदाबाद 49,960 रुपए 51,540 रुपए
सूरत 49,960 रुपए 51,540 रुपए
जयपुर 50,600 रुपए 55,200 रुपए
नासिक 50,350 रुपए 51,350 रुपए
पुणे 50,350 रुपए 51,350 रुपए
नागपुर 50,350 रुपए 51,350 रुपए
चंडीगढ़ 49,900 रुपए 53,300 रुपए
भूवनेश्वर 49,750 रुपए 54,270 रुपए
  चांदी 66900 रु.किलो

सोना (Gold) वायदा कीमताों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में गुरुवार को सोना 0.54% की गिरावट के साथ 51,500 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने में डिलीवरी सोना कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 279 रुपए यानी 0.54% की गिरावट के साथ 51,500 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 15,250 5लॉट के लिए कारोबार हुआ। हालांकि, सोना के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 282 रुपए यानी 0.54% की तेजी के साथ 51,732 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 3,354 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.04% की तेजी के साथ 1,953.30 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को चांदी की कीमत 354 रुपए की गिरावट के साथ 67,175 प्रति किग्रा रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 354 रुपए अथवा 0.52% की गिरावट के साथ 67,175 रुपए प्रति किग्रा रह गई जिसमें 7,326 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.04% की गिरावट के साथ 27.62 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।