लाइव टीवी

Gold Price Today 17 June 2021: सोना और चांदी हुआ सस्ता, जानिए ताजा भाव

Updated Jun 17, 2021 | 18:47 IST

Gold Rate Today (सोना का ताजा भाव) 17 जून 2021 : सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। यहां आप कैरेट के हिसाब से लेटेस्ट भाव जान सकते हैं।

Loading ...
सोना और चांदी के भाव में गिरावट (तस्वीर-istock)
मुख्य बातें
  • सोने और चांदी की कीमतों में फिर बदलाव हुए।
  • दोनों के वायदा भाव मेंं भी गिरावट हुई।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट हुई।

Gold/Silver Rate Today 17 June 2021 : सोने और चांदी के दाम फिर गिरावट हुई। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 861 रुपए लुढ़कर 46,863 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 47,724 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की कीमत भी 1709 रुपए की गिरावट के साथ 68,798 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में चांदी 70,507 रुपए पर किलो पर थी। दोनों की वायदा कीमतों में भी गिरावट हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट दर्शाता 1,810 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी 26.89 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा।

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 1,005 रुपए की गिरावट के साथ 47,501 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 1,005 रुपए यानी 2.07% की गिरावट के साथ 47,501 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 10,746 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 2.82% की गिरावट के साथ 1,809 डॉलर प्रति औंस रह गई।

चांदी वायदा कीमतों मे गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को चांदी की कीमत 1,717 रुपए की गिरावट के साथ 69,751 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,717 रुपए यानी 2.4% की गिरावट के साथ 69,751 रुपए प्रति किलो रह गया। इस वायदा कॉन्टैक्ट में 11,322 लॉट के लिए सौदे किए गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 3.23% की हानि के साथ 26.92 डॉलर प्रति औंस रह गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की टिप्पणी के बाद कल रात की बिकवाली के बाद सोने की कीमतों पर दबाव रहा। फेडरल रिजर्व द्वारा अपनाये गये रुख के कारण प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती आई जिससे सोने में बिकवाली बढ़ गई। उन्होंने कहा कि डॉलर की मजबूती से थोड़े समय तक सोने की कीमतों पार दबाव रहेगा जिससे सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग प्रभावित हो सकती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।