लाइव टीवी

Gold Price Today 22 September: सोना हुआ और सस्ता, चांदी में भारी गिरावट, जानिए 14, 18, 22, 23, 24 कैरेट का भाव

Updated Sep 22, 2020 | 18:31 IST

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 22 सितंबर 2020 : लगातार तीसरे दिन सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। जानिए सोने के 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
सोना और चांदी के भाव में गिरावट
मुख्य बातें
  • सोने के भाव में लगातार तीसरे दिन गिरावट हुई
  • चांदी की कीमत में 5 हजार रुपए से अधिक की गिरावट हुई
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार और वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई

Gold/silver price today, 22 September 2020 : लगातार तीसरे दिन बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 672 रुपए घटकर 51,328 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र सोमवार को यह  52,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की कीमत में भारी गिरावट हुई। 5781 रुपए गिरकर 61,606 रुपए प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र सोमवार को यह 67,387 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वायदा कारोबार में भी सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना 1,900 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी ने सपाट रुख दिखाया और 26.12 डॉलर प्रति औंस पर बोली लगाई गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। इस तरह 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना भी थोड़ा और सस्ता हो गया। (ताजा भाव विस्तार से नीचे देख सकते हैं)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक आज (22 सितंबर) सोने की कीमत में 658 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 50683 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 4182 रुपए गिरकर 59959 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 50680 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 46430 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 50683 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 50480 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 46426 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 38012 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 29650 रुपए
चांदी 999 59959 रु.किलो

एचडीएफसी सिक्योरिटीज सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 672 रुपये की गिरावट आई, जो रुपये की गिरावट के बावजूद अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बिकवाली को दर्शाता है। पटेल ने कहा कि सोने की कीमतों में अन्य परिसंपत्ति वर्गों के साथ मजबूत डॉलर पर गिरावट आई। निवेशकों ने यूरोप और ब्रिटेन में वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका के कारण डॉलर को सुरक्षित-हेवन एवेन्यू के रूप में बदल दिया।

गुड रिटर्न्स के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में  22 कैरेट और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने (Gold) का ताजा भाव

शहर 22 कैरेट का भाव 24 कैरेट का भाव
मुंबई 49,630 रुपए  50,630 रुपए
दिल्ली 49,500 रुपए 54,000 रुपए
कोलकाता 49,740 रुपए 52,440 रुपए
चेन्नई 48,800 रुपए 53,230 रुपए
लखनऊ 49,500 रुपए 54,000 रुपए
पटना 49,630 रुपए 50,630 रुपए
बड़ौदा 49,630 रुपए 53,070 रुपए
अहमदाबाद 49,630 रुपए 53,070 रुपए
सूरत 49,630 रुपए 53,070 रुपए
जयपुर 49,500 रुपए 54,000 रुपए
पुणे 49,630 रुपए 50,630 रुपए
नागपुर 49,630 रुपए 50,630 रुपए
चंडीगढ़ 48,900 रुपए  51,600 रुपए
भूवनेश्वर 48,800 रुपए 53,230 रुपए
विशाखापत्तनम 48,800 रुपए 53,230 रुपए
बेंगलुरु 48,050 रुपए 52,420 रुपए
हैदराबाद 48,800 रुपए 53,230 रुपए
कोयंबटूर 48,800 रुपए   53,230 रुपए
केरल 47,000 रुपए 51,340 रुपए
  चांदी का भाव 60600 रु.किलो

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने जमा सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को सोना 0.27% की गिरावट के साथ 50,334 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने में डिलीवरी सोना अनुबंध की कीमत 137 रुपए यानी 0.27% की गिरावट के साथ 50,334 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इससे 7,943 लॉट के लिये कारोबार हुआ। दिसंबर महीने में डिलीवरी सोना कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 185 रुपए यानी 0.37% की गिरावट के साथ 50,455 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इससे 10,051 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.26% की गिरावट के साथ 1,905.70 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 916 रुपए की गिरावट के साथ 60,400 प्रति किग्रा रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रक्ट की कीमत 916 रुपए अथवा 1.49% की तेजी के साथ 60,400 रुपए प्रति किग्रा रह गई जिसमें 16,360 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.64% की गिरावट के साथ 24.23 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।