लाइव टीवी

Gold Price Today 20 November : आपने खरीदा क्या? सोना-चांदी में गिरावट पर लगा ब्रेक, जानिए ताजा रेट

Updated Nov 20, 2020 | 18:21 IST

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 20 नवंबर 2020 : सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट पर ब्रेक लग गया है। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
सोना और चांदी के भाव में बढ़ोतरी

Gold/Silver price today, 20 November 2020 : सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया। साथ ही दाम में बढ़ोतरी भी हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का असर घरेलू बाजार में भी नजर आ रहा है। शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 65 रुपए बढ़कर 49,551 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। गुरुवार को यह 49,486 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 298 रुपए की तेजी के साथ 61,232 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। वहीं पिछले सत्र गुरुवार को यह  60,934 रुपए प्रति किलोग्राम प बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,868 और चांदी भाव 24.15 डॉलर प्रति औंस रहा।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 63 रुपए की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद सोने का भाव 50407 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 522 रुपए बढ़कर 62027 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 50410 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 46170 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 50407 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 50205 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 46173 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 37805 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 29488 रुपए
चांदी 999 62027 रु. किलो

सोना (Gold) वाायदा कीमतों में बढ़ोतरी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 76 रुपए की तेजी के साथ 50,068 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 76 रुपए यानी 0.15% की तेजी के साथ 50,068 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 6,331 लॉट के लिए कारोबार किया गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.22% की तेजी के साथ 1,865.66 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया। इससे वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी वायदा कीमत 360 रुपए की तेजी के साथ 61,870 रुपए प्रति किलो हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 360 रुपए यानी 0.59% की तेजी के साथ 61,870 रुपए प्रति किलो हो गई जिसमें 12,421 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट ने कहा कि चांदी कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.65% की तेजी के साथ 24.32 डॉलर प्रति औंस हो गई। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट तपन पटेल ने कहा कि हाजिर बाजार में दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 65 रुपए तेज रहा। इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुधार का असर घरेलू बाजार पर होना है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।