लाइव टीवी

Gold Price Today 20 July 2021: सोना उछला, चांदी हुई नरम, जानिए 14, 18, 22, 23, 24 कैरेट का ताजा भाव

Updated Jul 20, 2021 | 17:38 IST

Gold Rate Today (सोना का ताजा भाव) 20 जुलाई 2021 : सोने के दाम में तेजी और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। यहां जानिए 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव।

Loading ...
सोना में तेजी और चांदी में गिरावट
मुख्य बातें
  • सोने की कीमत में और बढ़ोतरी हुई।
  • चांदी की कीमत में गिरावट हुई।
  • दोनों के वायदा भाव में गिरावट हुई।

Gold/Silver Rate Today 20 July 2021 : सोने के कीमत में बढ़ोतरी हुई जबकि चांदी की कीमतों गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोना 253 रुपए बढ़कर 47,100 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में सोना 46,847 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 61 रुपए की गिरावट के साथ 65,730 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पिछले कारोबारी दिन यह 65,791 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। सोना और चांदी के वायदा भाव में भी गिरावट हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,813 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट 25.06 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 96 रुपए की बढ़ोतरी हुई। जबकि चांदी की कीमत में 810 रुपए की गिरावट हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 48220 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 44170 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए। 

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 48222 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 48029 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 44171 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 36167 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 28210 रुपए
चांदी 999 66980 रुपए किलो

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 46 रुपए की हानि के साथ 48,048 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 46 रुपए यानी 0.1% की हानि के साथ 48,048 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 6,283 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में हानि दर्ज होने का कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने को बताया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालांकि, न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.24% की तेजी के साथ 1,813.50 डॉलर प्रति औंस हो गई।

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 146 रुपए की गिरावट के साथ 67,100 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 146 रुपए यानी 0.22% की गिरावट के साथ 67,100 रुपए प्रति किलो रह गया। इस वायदा अनुबंध में 13,713 लॉट के लिए सौदे किए गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.02% की हानि के साथ 25.14 डालर प्रति औंस रह गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।