लाइव टीवी

Gold price today: सोना, चांदी हुआ और महंगा, जानिए 26 जून को क्या है 24 कैरेट, 22 कैरेट का भाव

Updated Jun 26, 2020 | 19:25 IST

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 26 जून 2020 : शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमत में फिर बढ़ोतरी हुई है। जानिए 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना का भाव व साथ में चांदी का भाव भी।

Loading ...
सोना, चांदी के दाम और बढ़े (तस्वीर-Pixabay)
मुख्य बातें
  • सोने और चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई
  • 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में भी बढ़ोतरी हुई
  • लेकिन सोना और चांदी का वायदा भाव लुढ़क गया

Gold price today, 26 June 2020: सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को फिर बढ़ोतरी हुई। कीमती धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में सुधार के रुख के बीच शुक्रवार (26 जून) को सोने का भाव 239 रुपए की तेजी के साथ 49,058 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। गुरुवार को सोना 48,819 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 845 रुपए की तेजी के साथ 49,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पूर्व के कारोबारी सत्र में यह 48,455 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत लाभ के साथ 1,764 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 17.81 डॉलर प्रति औंस हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कॉमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 239 रुपए की तेजी आई, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सर्राफा कीमतों में आए सुधार को प्रदर्शित करती है।

24 कैरेट, 22 कैरेट Gold का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक आज (26 जून) सोने की कीमत में 97 रुपए की बढ़त हुई। इसके बाद शुक्रवार को बाजार बंद होने तक सोने की कीमत 48234 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी के भाव 700 रुपए की बढ़त हुई। अब चांदी की कीमत बाजार बंद होने तक 48285 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। शुक्रवार (24 जून) को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 48230 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 44180 रुपए है।

अगस्त और अक्टूबर डिलीवरी के लिए सोना का भाव

कम हाजिर मांग के कारण शुक्रवार (26 जून) को सोने का वायदा भाव 0.11% या 52 रुपए घटकर 47,889 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, अगस्त डिलीवरी के लिए सोने की कीमतें 52 रुपए या 0.11% की गिरावट के साथ 47,889 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 13,791 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अक्टूबर डिलीवरी के लिए पीली धातु 36 रुपए या 0.07% की गिरावट के साथ 48,070 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई जिसमें 5,812 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.02% की तेजी के साथ 1,770.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

जुलाई और सितंबर डिलीवरी के लिए चांदी का भाव

शुक्रवार को चांदी का वायदा 46 रुपए की गिरावट के साथ 48,070 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई क्योंकि प्रतिभागियों ने कम मांग पर अपना दांव लगाया।  मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई डिलीवरी के लिए चांदी का अनुबंध 225 रुपए या 0.1% की गिरावट के साथ 7,630 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी तरह, सितंबर डिलीवरी वाले चांदी की कीमत 27 रुपए या 0.06% की गिरावट के साथ 49,060 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई जिसमें 5,577 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.11% की तेजी के साथ 18.07 डॉलर प्रति औंस हो गई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।