लाइव टीवी

Gold price today : सोना में तेजी कायम, चांदी लुढ़की, जानिए 12 जून को क्या है 24 कैरेट, 22 कैरेट का भाव

Updated Jun 12, 2020 | 18:23 IST

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 12 जून 2020 : सोने की कीमत लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी हुई जबकि चांदी की कीमत में गिरावट हई है। जानिए 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना का भाव और साथ में चांदी का भाव भी। 

Loading ...
सोने उछला, चांदी लुढ़की
मुख्य बातें
  • सोना के भाव में लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी हुई है
  • चांदी के भाव में गिरावट हुई है
  • वायदा कारोबार में शुक्रवार को दोनों की कीमत में गिरावट हुई है

नई दिल्ली: सोने के कीमत लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमत 153 रुपए बढ़कर 48,144 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। गुरुवार को कीमत 47,991 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी का भाव 665 रुपए घटकर 49,235 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया, जो पिछले कारोबार में 49,900 रुपए प्रति किलोग्राम था। यह भाव एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट के सोने का भाव सकारात्मक अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतों और रुपए के मूल्यह्रास की वजह से 153 रुपए तक बढ़ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना 1,734 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर लाभ के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 17.62 डॉलर प्रति औंस पर सपाट थी।

24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक है। शुक्रवार को सोने की कीमत में 94 रुपए बढ़कर 47513 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी का भाव 730 रुपए घटकर 47755 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। शुक्रवार को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 47510 रुपए हो गया जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 43520 रुपए हो गया।

वायदा बाजार में सोने के कीमत में गिरावट

सोना वायदा भाव शुक्रवार को 0.62% तक गिर गया। कमजोर वैश्विक कमजोर संकेतों के बीच सटोरियों के अपने सौदे घटाना इसकी मुख्य वजह रही। एमसीएक्स पर अगस्त डिलिवरी सोना वायदा भाव 278 रुपए यानी 0.59% टूटकर 47,136 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इसके लिए 14,194 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह अक्टूबर डिलिवरी सौदे के लिए यह भाव 296 रुपए यानी 0.62% गिरकर 47,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसके लिए 5,496 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.30% घटकर 1,734.60 डॉलर प्रति औंस रहा।

वायदा बाजार में चांदी के कीमत में गिरावट

चांदी वायदा भाव शुक्रवार को 622 रुपए तक गिर गया। वैश्विक बाजारों के रुख के अनुरूप सटोरियों के सीमित सौदे करने से भाव में गिरावट रही। एमसीएक्स पर जुलाई डिलिवरी के अनुबंध सौदों के लिए चांदी वायदा भाव 614 रुपए यानी 1.26% टूटकर 48,025 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। इसमें 11,485 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह सितंबर डिलिवरी सौदे के लिए यह भाव 622 रुपए यानी 1.26% गिरकर 48,855 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। इसके लिए 1,592 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी भाव 1.25% घटकर 17.70 डॉलर प्रति औंस रहा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।