लाइव टीवी

धनतेरस पर खरीदे सोने में हुई है गजब बढ़ोतरी, 9 साल में लगभग दोगुना होगा गोल्ड रेट

Updated Oct 25, 2019 | 07:15 IST

Gold Price on Dhanteras: धनतेरस पर खरीदे सोने में गजब की बढ़ोतरी हुई है। यदि किसी वक्ति ने 9 साल पहले धनतेरस पर सोना खरीदा हो तो उसका भाव आज दोगुना होगा गया है।

Loading ...
Gold Price On Dhanteras: धनतेरस पर इतना बढ़ चुका है सोने का भाव
मुख्य बातें
  • पिछले 9 सालों में सोने का भाव लगभग दोगुना हुआ है।
  • अगले 12 महीनों में सोने के भाव में उछाल आने की उम्मीद है।
  • सोने की कीमत लगातार बढ़ रही है, इसमें आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

नई दिल्ली: धनतेरस के मौके पर लगभग हर साल सोने के भाव में उछाल आता है। लोग इस दिन सोना खरीदते हैं। वहीं इस हफ्ते सोने के भाव में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो साल 2019 में सोना बेहतरीन रिटर्न प्रदान करने वाला है। गोल्ड रिटर्न प्राइस इस साल 15 फीसदी तक पहुंचने वाला है। 

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड, कमोडिटी और करेंसी प्रमुख किशोर नारने ने बताया, 'साल 2019 में सोने का रिटर्न अब तक सबसे बेहतरीन रिटर्न वाले सालों में से एक रहेगा। इस साल घरेलू पक्ष पर सोने का रिटर्न 15 फीसदी रहेगा। सोने के भाव को रुपए में आई गिरावट का लाभ मिलेगा। पिछले साल के मुकाबले सोने ने सभी एसेट क्लास में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इसका रिटर्न 21 फीसदी तक रहा है, वहीं इक्विटी ने 10 फीसदी रिटर्न दिया है।'

उन्होंने बताया कि घरेलू सोने की मांग पिछले त्योहारी मौसम के मुकाबले कम हुई है। दशहरे के मौके पर पिछले साल के मुकाबले सोने की बिक्री में 20 फीसदी की गिरावट आई है। दिवाली के मौके पर भी सोने की कीमत में हुई बढ़ोतरी इसकी बिक्री को प्रभावित कर सकती है। अगले 12 महीनों में सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच जाएगा। सोने का भाव 41,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच सकता है। 

वहीं पिछले 5 सालों में धनतेरस के भाव में काफी तेजी आई है। यदि किसी वक्ति ने साल 2010 में धनतेरस के मौके पर सोना खरीदा होगा तो उसे 19,241 रुपए का लाभ मिलता। आइए जानते हैं बीते सालों में सोने के भाव में कितना बदलाव हुआ है। 

9 साल में कितना हुआ सोने का भाव
धनतेरस   सोने का भाव 10 ग्राम
3 नवंबर 2010 19704 रुपए
24 अक्टूबर 2011 26691 रुपए
11 नवंबर 2012 31640 रुपए
1 नवंबर 2013 29847 रुपए
21 अक्टूबर 2014 27558 रुपए
9 नवंबर 2015 25648 रुपए
28 अक्टूबर 2016 29932 रुपए
17 अक्टूबर 2017 29635 रुपए 
5 नवंबर 2018 32,800 रुपए

गौरतलब है कि इस हफ्ते की शुरुआत से सोने के भाव में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि सोने के रेट में हो रही बढ़ोतरी मामूली है। वहीं चांदी के भाव में भी बढ़ोतरी हो रही है। 

(डिस्क्लेमर: ये एक्सपर्ट्स की निजी सलाह है। आप निवेश संबंधी कोई भी फैसला लेने से पहले खुद रिसर्च जरूर करें।)

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।