लाइव टीवी

Gold-Silver Rate Today, 13 Sept 2021: सोना और चांदी की कीमतों में फिर हुए बदलाव, जानिए 14 से 24 कैरेट का भाव

Updated Sep 14, 2021 | 17:33 IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 13 September 2021: सोना और चांदी की कीमतों में फिर बदलाव हुए। यहां जानिए 14 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का ताजा भाव।

Loading ...
Gold and Silver Rate Today (तस्वीर-istock)

Gold and Silver Rate Today, 13  September 2021: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतें संघर्ष कर रही हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोना 82 रुपए बढ़कर 45,952 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 45,870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। लेकिन फिर भी यह 1 महीने के निचले स्तर पर बनी रही। वहीं चांदी 413 रुपए की गिरावट के साथ 61,907 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में यह 62,320 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। पिछले सत्र में सोना 0.4% लुढ़का था जबकि चांदी 0.9% फिसली थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,790 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 23.66 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Today Gold Price (सोने का आज का रेट)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में गिरावट हुई। चांदी की कीमत में गिरावट हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 47060 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 43110 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए। 

धातु शुद्धा कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 47059 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 46871 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 43106 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 35294 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 27530 रुपए
चांदी 999 62876 रुपए किलो

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पिछले सप्ताह में भारी गिरावट के बाद आज सोना संघर्ष कर रहा है। पिछले सप्ताह 2.1% की गिरावट के बाद हाजिर सोना 1,787.40 डॉलर प्रति औंस पर था। इसके अलावा, एक मजबूत अमेरिकी डॉलर का सोने पर वजन हुआ। पिछले हफ्ते 0.6% की बढ़त के बाद डॉलर इंडेक्स बढ़कर 92.632 पर पहुंच गया।

सोना वायदा कीमतों में बढ़ोतरी

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 34 रुपए की तेजी के साथ 46,840 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 34 रुपए यानी 0.07% की तेजी के साथ 46,840 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 9,915 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.03% की गिरावट के साथ 1,791.50 डॉलर प्रति औंस रह गई।

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 359 रुपए की गिरावट के साथ 63,233 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 359 रुपए यानी 0.56% की गिरावट के साथ 63,233 रुपए प्रति किलो रह गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 11,302 लॉट के लिए सौदे किए गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.82% की गिरावट के साथ 23.71 डॉलर प्रति औंस रह गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।