लाइव टीवी

Gold-Silver Rate Today, 28 Sept 2021: और सस्ता हुआ सोना, चांदी में भारी गिरावट, खरीदने का सही टाइम

Updated Sep 28, 2021 | 17:53 IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 28 September 2021: सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट हुई। यहां जानिए 14 कैरेट से लेकर 24 कैरेट का ताजा भाव।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
सोना-चांदी के दाम और घटे

Gold and Silver Rate Today, 28 September 2021: सोना-चांदी और सस्ता हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 54 रुपए की गिरावट साथ 45,080 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन यह 45,134 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 573 रुपए की गिरावट के साथ 58,961 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी दिन यह 59,534 रुपए प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। दोनों की वायदा कीमतों में भी गिरावट हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,743 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 22.37 डॉलर प्रति औंस पर करीब अपरिवर्तित रही। 

Today Gold Price (सोने का आज का रेट)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 45960 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 42100 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए।  

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 45957 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 45773 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 42097 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 34468 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 26885 रुपए
चांदी 999 59628 रुपए किलो

सोना वायदा (Gold futures) कीमतों में गिरावट

कम डिमांड के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया, जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोना 87 रुपए गिरकर 45,982 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर के लिए सोने का कॉन्ट्रैक्ट 87 रुपए या 0.19% की गिरावट के साथ 45,982 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जिसमें 2,755 लॉट के लिए कारोबार हुआ था। एक्सपर्ट्स ने सोने की कीमतों में गिरावट का श्रेय प्रतिभागियों द्वारा अपने सौदों की कटान को बताया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.54% की गिरावट के साथ 1,742.60 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी वायदा (Silver futures) कीमतों में गिरावट

मंगलवार को चांदी वायदा 483 रुपए की गिरावट के साथ 60,151 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई, क्योंकि प्रतिभागियों ने कम मांग पर अपना दांव कम किया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का दिसंबर डिलीवरी का अनुबंध 483 रुपए या 0.8% की गिरावट के साथ 60,151 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया, जिसमें 3,777 लॉट के लिए कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में सोना 1.32% की गिरावट के साथ 22.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।