लाइव टीवी

Diwali Decoration Ideas: करा रहे हैं घर की पेंटिंग? तो इन बातों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे आप

Updated Nov 01, 2021 | 14:24 IST

Diwali Decoration Ideas: दिवाली के लाथ ही लोगों की घर को चमकाने की प्लानिंग भी शुरू हो जाती है। कई लोग घर में पेंट भी कराते हैं।

Loading ...
करा रहे हैं घर की पेंटिंग? तो इन बातों का रखें ध्यान (Pic: iStock)
मुख्य बातें
  • जल्दबाजी में घर की पेंटिंग कराने पर काम बिगड़ भी सकता है।
  • घर की पेंटिंग करते समय आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो।
  • बाजार में अलग-अलग तरह के पेंट अपलब्ध हैं। पहले सभी प्रकार के पेंट के बारे में जान लें और फिर जो पसंद हो वही खरीदें।

नई दिल्ली। दिवाली (Diwali) जल्द ही आने वाली है। दिवाली के त्योहार के लिए लोग अपने घरों में साफ-सफाई करते हैं। ऐसे में कई लोग घर की पेंटिंग (Diwali Decoration Ideas) भी करा लेते हैं। रंग रोगन के लिए हमें कई फैसले लेने पड़ते हैं, लेकिन जल्दबाजी में अक्सर काम खराब भी हो जाता है। आज बाजारों में अलग-अलग दामों में कई तरह के पेंट उपलब्ध हैं। घर के हर हिस्से को, जैसे बेडरूम, डाइनिंग रूम, बच्चों का कमरा, रसोई, महमानों के कमरे, आदि को अलग लुक दें। आप बच्चों के कमरे को कलरफुल पेंट करा सकते हैं। वहीं डाइनिंग रूम में डाइनिंग टेबल से मिलता-जुलता पेंट करा सकते हैं।

इसलिए घर में रंग रोगन कराने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए (Diwali Painting Tips), ताकि सारे काम अच्छे से हो जाएं। आइए जानते हैं इनके बारे में-

  • पेंट खरीदने से पहले उसके डिब्बे पर कंपनी का नाम और अन्य जानकारी अच्छे से चेक कर लें क्योंकि हो सकता है कि जो पेंट आप खरीद रहे हैं वो नकली हो।
  • पेंट से पहले दीवारें अच्छे से साफ कर लें, ताकि धूल-मिट्टी हट जाए। 
  • पेंट से पहले सीलन की जांच अच्छे से कर लें। यह सबसे अहम है। अगर दीवारों में सीलन है, तो पहले उसे खत्म करें। वरना बाद में यह आपको महंगा पड़ सकता है। 
  • पेंट के वक्त फर्श, अलमारी, पलंग और अन्य चीजों को अच्छे से ढंक लें, ताकि पेंट के दौरान उसकी छींटें फर्श पर न गिड़े। इसके लिए आप फर्श पर पुरानी अखबार भी बिछा सकते हैं।  

बाजार में कई तरह के रंग मौजूद-

  • चूना- चूना घरों में रंगाई-पुताई का सबसे पुराना तरीका है। इसमें चूने को पानी के साथ मिलाकर दीवारों को रंगा जाता है। यह बेहद सस्ता तरीका है। हालांकि यह ज्यादा टिकाऊ नहीं होता।
  • ऑयल पेंट- ऑयल पेंट को बनाने में कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत और पर्यावरण के लिए हानिकारक मानी जाती हैं। ऑयल पेंट थोड़ा गाढ़ा होता है और यह आपको कई रंगों में मिल जाएगा। इसकी सबसे खास बात यह है कि इनमें थोड़ी चमक होती है।
  • प्लास्टिक पेंट- प्लास्टिक पेंट को इमल्शन पेंट नाम से भी जानते हैं। इससे दीवारों को मैट फिनिश और रिच लुक आता है। प्लास्टिक पेंट आसानी से सूख जाता है और यह दीवारों पर लंबे समय तक टिका भी रहता है। 
  • सीमेंट पेंट- सीमेंट पेंट वॉटर आधारित पेंट होते हैं। ये पेंट ज्यादा टिकाऊ होते हैं। ज्यादातर इस पेंट का इस्तेमाल बाहरी दीवारों पर किया जाता है। यह सीलन और धूल से भी बचाता है।
  • ऐनामेल पेंट- ऐनामेल पेंट ऑयल आधारित होते हैं। इससे दीवारों पर हर्की चमक आती है। इन पेंट को काफी टिकाऊ माना जाता है। इससे दीवारों पर दाग-धब्बे लगने का डर नहीं रहता।
  • डिस्टेंपर पेंट- डिस्टेंपर पेंट में चॉक, चूना, पानी और रंग होता है। इसका इस्तेमाल घर के अंदर या बाहर, दोनों दीवारों पर किया जा सकता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।