लाइव टीवी

पाकिस्तान की GDP के करीब-करीब बराबर है भारत का Covid-19 आर्थिक पैकेज

India’s Covid-19 Rs 20 lakh crore package almost equal to Pakistan’s GDP
Updated May 13, 2020 | 13:44 IST

India's relief package for Covid-19: देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपए यानि 266 अरब अमेरिकी डॉलर के आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा की। यह भारत के जीडीपी का 10 प्रतिशत है।

Loading ...
India’s Covid-19 Rs 20 lakh crore package almost equal to Pakistan’s GDPIndia’s Covid-19 Rs 20 lakh crore package almost equal to Pakistan’s GDP
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारत ने आर्थिक पैकेज की घोषणा की है।
मुख्य बातें
  • कोविड-19 के प्रभाव से अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए भारत में 20 लाख करोड़ रु. के पैकेज की घोषणा
  • भारत की जीडीपी के 10 प्रतिशत है यह आर्थिक पैकेज, देश को आत्मनिर्भर बनाने पर पीएम ने दिया है जोर
  • यह आर्थिक पैकेज पाकिस्तान की जीडीपी के करीब-करीब बराबर है, कई देशों ने भी दिए हैं आर्थिक पैकेज

नई दिल्ली : कोविड-19 के संकट से अर्थव्यवस्था को उबारने और भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा की। यह आर्थिक पैकेज काफी बड़ा है। बताया जा रहा है कि कोविड-19 के प्रभाव से अर्थव्यवस्था को उबारने का भारत का यह पैकेज पाकिस्तान के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के करीब-करीब बराबर है। 

भारत ने दिया 20 लाख करोड़ रु. का पैकेज
देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपए यानि 266 अरब अमेरिकी डॉलर के आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा की। यह भारत के जीडीपी का 10 प्रतिशत है। विश्व बैंक की मानें तो कोरोना संकट के बाद पाकिस्तान के जीडीपी में पहले से ज्यादा कमी आई है और वह घटकर करीब 284 अरब डॉलर के करीब पहुंच गई है। यहां तक कि भारत ने कोविड-19 के लिए जिस आर्थिक पैकेज की घोषणा की है वह वियतनाम, पुर्तगाल, यूनान, न्यूजीलैंड और रोमानिया के जीडीपी से बड़ा है। 

बीजेपी ने पैकेज को सराहा
वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पीएम की आर्थिक पैकेज की घोषणा का स्वागत किया है। पार्टी का कहना है कि 'देश में पहली बार इतने बड़े आर्थिक पैकेज की घोषणा की गई है।' पीएम की इस घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'यह जीडीपी का दस प्रतिशत है और पीएम का अग्र सक्रिय नजरिया भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा।'

कई देशों ने की है आर्थिक पैकेज की घोषणा
कोविड-19 के संकट से अपनी अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए कई देशों ने आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा की है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक जापान ने जिस राहत पैकेज की घोषणा की वह उसके जीडीपी का 20 प्रतिशत है जबकि सिंगापुर, हांग कांग और ऑस्ट्रेलिया ने अपने जीडीपी के 10 प्रतिशत या इससे ज्यादा के राहत पैकेज की घोषणा की है। 

देश को आत्मनिर्भर बनाने पर पीएम का जोर
पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संकट अभी आगे रहने वाला है। हमें इसके साथ लड़ना भी है और आगे बढ़ना भी है। पीएम ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने देशवासियों से लोकल उत्पादों को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि दुनिया में जो वस्तुएं आज ब्रांड के रूप में जानी जाती हैं, वे कभी लोकल हुआ करती थीं लेकिन लोगों ने उनका इस्तेमाल एवं प्रचार करते हुए उन्हें ग्लोबल बना दिया। भारतीय लोगों को अपने लोकल चीजों के लिए वोकल बनना होगा।   
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।