लाइव टीवी

आज से शुरू हो रही हैं ये 71 अनारक्षित ट्रेन, कंफर्म टिकट के लिए नहीं करना होगा इंतजार

Updated Apr 05, 2021 | 06:00 IST

Indian Railways:भारतीय रेलवे आज से रेल यात्रियों को खास सुविधा देने जा रहा है। रेलवे आज यानि 71 अनारक्षित ट्रेन शुरू कर रहा है।

Loading ...
आज से शुरू हो रही हैं 71 अनारक्षित ट्रेन, जानिए पूरी लिस्ट
मुख्य बातें
  • रेलवे 5 अप्रैल से शुरू करेगा 71 अनारक्षित ट्रेन, चेक करें पूरी लिस्ट
  • इनमें से 17 दिल्ली-एनसीआर से संबंधित हैं
  • अनारक्षित ट्रेनें यात्रियों के लिए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करेंगी- रेल मंत्री


नई दिल्ली: कोरोना से बिगड़ते हालातों के बीच भारतीय रेलवे आज से अधिक अनारक्षित ट्रेन सेवाओं का संचालन शुरू करने जा रहा है। रेल यात्रियों को और अधिक विकल्प मुहैया कराने के उद्देश्य से रेलवे आज यानि 5 अप्रैल 2021 से 71 अनारक्षित ट्रेन (71 Unreserve Train सेवाएं शुरू करने जा रहा है। इनमें सफर के दौरान रेल यात्रियों को कोरोना की गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन करना होगा।

रेलवे ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए बताया, 'भारतीय रेल यात्री सुविधाओं में बढोत्तरी करते हुए 5 अप्रैल से, 71 अनारक्षित ट्रेन सेवायें आरंभ करने जा रहा है। यह ट्रेनें यात्रियों के सुरक्षित, और आरामदायक सफर को सुनिश्चित करेंगी।' रेल मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, उत्तर रेलवे जोन, रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए, भारतीय रेलवे नेटवर्क पर विभिन्न जोड़े अनारक्षित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें चला रहा है।'

    (05.04.21 से शुरू)

    1. 04523 सहारनपुर-नंगलदाम
    2. 04263 वाराणसी- सुल्तानपुर
    3. 04264 सुल्तानपुर-वाराणसी
    4. 04267 वाराणसी- प्रतापगढ़
    5. 04268 प्रतापगढ़- वाराणसी
    6. 04641 जालंधर सिटी- पठानकोट
    7. 04626 फिरोजपुर- लुधियाना
    8. 04625 लुधियाना- फिरोजपुर
    9. 04627 फिरोजपुर- फाजिल्का
    10. 04629 लुधियाना-लोहेन खास
    11. 04630 लोहियानखास- लुधियाना
    12. 04632 फाजिल्का- भटिंडा
    13. 04644 फाजिल्का- फिरोजपुर
    14. 04647 पठानकोट- बैजनाथ पपरोला
    15. 04648 बैजनाथ पपरोला- पठानकोट
    16. 04657 भटिंडा- फिरोजपुर
    17. 04659 अमृतसर- पठानकोट
    18. 04461 दिल्ली- रोहतक
    19. 04462 रोहतक- दिल्ली
    20. 04456 रोहतक- दिल्ली
    21. 04455 नईदिल्ली-गाजियाबाद
    22. 04470 दिल्ली- रेवाड़ी
    23. 04430 सहारनपुर- शामली-दिल्ली
    24. 04429 दिल्ली-शामली-सहारनपुर
    25. 04452 कुरुक्षेत्र- दिल्ली
    26. 04451 दिल्ली- पानीपत
    27. 04453 नईदिल्ली- रोहतक
    28. 04454 रोहतक- नईदिल्ली
    29. 04450 पानीपत- नईदिल्ली
    30. 04449 नईदिल्ली- कुरुक्षेत्र
    31. 04437 पलवल- शकूरबस्ती
    32. 04457 रोहतक- दिल्ली
    33. 04447 गाजियाबाद- नईदिल्ली
    34. 04438 नई दिल्ली- पलवल
    35. 04439 पलवल- गाजियाबाद
    36. 04435 रेवाड़ी- मेरठ कैंट
    37. 04436 मेरठ कैंट- रेवाड़ी
    38. 04441 गाजियाबाद- नईदिल्ली
    39. 04442 नईदिल्ली- गाजियाबाद
    40. 04446 शकूरबस्ती- पलवल
    41. 04445 पलवल- नई दिल्ली
    42. 04465 दिल्ली- शामली
    43. 04446 शामली- दिल्ली
    44. 04433 दिल्ली- रेवाड़ी
    45. 04434 रेवाड़ी- दिल्ली
    46. 04432 जाखल- दिल्ली
    47. 04431 दिल्ली- जलाल
    48. 04471 गाजियाबाद- पानीपत
    49. 04459 दिल्ली- सहारनपुर
    50. 04460 सहारनपुर- दिल्ली
    51. 04444 नईदिल्ली- गाजियाबाद
    52. 04443 गाजियाबाद- नईदिल्ली

    (06.04.21 से शुरू)

    04524 नंगलदाम- अंबाला
    04532 अंबाला-सहारनपुर
    04642 पठानकोट- जालंधर सिटी
    04628 फाजिल्का- फिरोजपुर
    04631 भटिंडा- फाजिल्का
    04643 फिरोजपुर- फाजिल्का
    04658 फ़िरोज़पुर- भटिंडा
    04460 पठानकोट- अमृतसर
    04469 रेवाड़ी- दिल्ली
    04442 नईदिल्ली- गाजियाबाद
    04440 नईदिल्ली- पलवल
    04472 पानीपत-गाजियाबाद

    (15.04.21 से शुरू)

    1. 04335 मुरादाबाद- गाजियाबाद
    2. 04336 गाजियाबाद- मुरादाबाद
    3. 04334 नजीबाबाद-गजरौला
    4. 04333 गजरौला- नजीबाबाद

    (16.04.21 से शुरू)

    1. 04327 सीतापुर शहर- कानपुर
    2. 04330 शाहजहांपुर- सीतापुर सिटी

    (17.04.21 से शुरू)

    1. 04328 कानपुर- सीतापुर सिटी
    2. 04329 सीतापुर सिटी -शाहजहांपुर

    आपको बता दें कि उत्तर रेलवे ने 10 अप्रैल तक 90 फीसदी रेलगाड़ियां पटरी पर उतारने का लक्ष्य रखा। इसे ध्यान में रखकर चरणबद्ध तरीके से लंबी दूरी की ट्रेनों की शुरूआत की जा रही है।

    Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।