लाइव टीवी

[PHOTOS] भारत के 10 सबसे अमीर अरबपति, जानें- मुकेश अंबानी के अलावा कौन-कौन

Updated Apr 13, 2020 | 13:42 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी के बीच अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने भारत के अमीरों की लिस्ट जारी की। जानिए भारत के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
जानिए भारत के 10 सबसे अमीर व्यक्ति के बारे में

दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी के बीच अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने हाल ही में भारत की 2020 की टॉप अरबपतियों की 34 वीं सलाना लिस्ट जारी की है। स्क्रॉल करके नीचे आप भारत 10 अरबपतियों के देख सकते हैं उनके बारे में जान सकते हैं। 

मुकेश अंबानी- रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया भर के अरबपतियों की लिस्ट में 17वें स्थान पर हैं। लेकिन भारत में वे नबर एक पर हैं। अंबानी की इस समय कुल संपत्ति 44.3 अरब डॉलर है। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक हैं। उनकी कंपनियों का राजस्व करीब 88 अरब डॉलर है। इसके अलावा रिलायंस ने टेलिकॉम इंडस्ट्री में जियो लॉन्च कर काफी कमाई की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अपने बेहतर ऑफर के चलते जियो के करीब 34 करोड़ ग्राहक हो चुके हैं।

राधाकृष्ण दमानी- दूसरे अमीर भारतीय हैं और दुनिया में 34वें अमीर आदमी हैं। मुंबई के बड़े निवेशक हैं। 'इंडिया के रिटेल किंग' नाम से मशहूर दमानी की कुल संपत्ति 16.6 अरब डॉलर है। दमानी ने साल 2002 में रिटेलिंग जगत में कदम रखा था। उनकी सुपर मार्केट चेन डी-मार्ट काफी बड़ी है। रिपोर्ट की मानें तो दमानी के पास अलीबाग में 156 कमरों का रेडिसन ब्लू रिसॉर्ट है।

शिव नादर - तीसरे भारतीय अमीर हैं। शिव नादर एचसीएल के संस्थापक हैं, जिनकी कुल संपत्ति 12.4 अरब डॉलर है। हालांकि वह दुनिया भर में 114वें स्थान पर हैं। 

उदय कोटक - ये पांचवें अमीर भारतीय हैं। उदय कोटक 10.7 बिलियन डॉलर के साथ 138 वें स्थान पर हैं। उनका कोटक महिंद्रा बैंक प्राइवेट सेक्टर में भारत के शीर्ष चार बैंकों में शामिल है, जो कि आईएनजी बैंक के भारतीय परिचालन के 2014 के अधिग्रहण से बढ़ा है।

सुनील मित्तल- ये छठे अमीर भारतीय हैं। दूरसंचार उद्योगपति सुनील मित्तल को 9.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। वे दुनिया भर में 154 वें स्थान पर हैं। भारती एयरटेल आज भारत के सबसे बड़े मोबाइल फोन ऑपरेटरों में से एक है, जिसके 418 मिलियन से अधिक ग्राहक हैं।

साइरस पूनावाला- ये भारत के 7वें अमीर व्यक्ति हैं। जो सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक हैं। 9.2 बिलियन डॉलर नेटवर्थ के साथ दुनिया में 161 वें स्थान पर हैं।

गौतम अडानी- ये भारत के 7वें सबसे अमीर आदमी हैं। अडानी दुनिया भर के अरबपतियों की लिस्ट में 9.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 162वें स्थान पर हैं।

लक्ष्मी मित्तल- ये भारत में 8वें धनी व्यक्ति है। स्टील टाइकून लक्ष्मी मित्तल 8.9 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया में 170 वें स्थान पर हैं।

कुमार बिड़ला- भारत के 9वें अमीर आदमी हैं। भारत के सबसे बड़े ग्रुप में से एक, आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार बिड़ला को इस वर्ष की लिस्ट में 7.6 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 8वें स्थान पर रखा गया है।

विप्रो लिमिटेड के अध्यक्ष, अजीम प्रेमजी सन फार्मास्यूटिकल्स के संस्थापक दिलीप शांघवी के साथ दसवें स्थान पर हैं। दोनों की कुल संपत्ति 6.1 बिलियन डॉलर है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।