लाइव टीवी

नए साल के पहले दिन ही झटका, LPG cylinder की कीमत में इजाफा, जानें अपने शहर का ताजा दाम

Updated Jan 01, 2021 | 14:06 IST

नया साल 2021 शुरू हो गया है। साल के पहले दिन ही (1 जनवरी) 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा हो गया है। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
LPG cylinder की कीमत में इजाफा
मुख्य बातें
  • LPG गैस सिलिंडर की कीमत में इजाफा हो गया है
  • कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में इजाफा किया गया है
  • दाम में वद्धि के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 1349 रुपए हो गई है

आम आदमी की जरूरतों में से बड़ी चीजें कुछ है तो वह है LPG गैस सिलेंडर। जिसके बिना एक दिन भी नहीं रह सकते हैं। आज (1 जनवरी 2021) से नया साल शुरू हो गया है और साल के पहले दिन ही LPG गैस सिलिंडर की कीमत में इजाफा हो गया है। हालांकि तेल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में इजाफा किया है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में आज कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

इंडिया ऑयल के मुताबिक 1 जनवरी से 19 किलो ग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में प्रति सिलेंडर 17 रुपए की बढ़त की गई है। दाम में वद्धि के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 1349 रुपए हो गई है। इसके पहले यह कीमत 1332 रुपए थी। अब कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1410 रुपए, चेन्नई में 1463.50 रुपए और मुंबई में 1297.50 रुपए हो गई है। 

तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती है। इस पर प्रत्येक प्रदेश में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के कीमतों अंतर होता है। पिछले महीने कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम में 36.50 रुपए का इजाफा किया गया था।

घरेलू रसोई गैस के दाम में दो बार करीब 100 रुपए तक बढ़ाए गए थे। जिसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर अब 694 रुपए का हो गया। 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर के कीमत 18 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।