लाइव टीवी

Mukesh Ambani Birthday:मुकेश अंबानी की ये बातें आपको करेंगी हैरान, जानें क्या है नाता

Updated Apr 19, 2022 | 07:00 IST

Mukesh Ambani Birthday: मुकेश अंबानी ग्रीन एनर्जी और स्टार्ट अप में निवेश पर खास जोर दे रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार अगले 10-15 साल में वह ग्रीन एनर्जी सेक्टर में 80 अरब डॉलर तक निवेश कर सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
मुकेश अंबानी का 19 अप्रैल 1957 को जन्म हुआ ।
मुख्य बातें
  • मुकेश अंबानी मानते हैं कि देश की नई पीढ़ी में महत्वाकांक्षा, ऊर्जा और अवसर उनसे कहीं ज्यादा हैं।
  • उन्होने एमबीए की पढ़ाई छोड़नी पढ़ी, वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे थे।
  • मुकेश अंबानी मानते हैं कि डाटा ही भविष्य है और भारत में उसमें पीछे नहीं रह सकता है।

Mukesh Ambani Birthday: भारत के दूसरे सबसे रईस  और पेट्रोकेमिकल-टेलिकॉम सेक्टर के दिग्गज मुकेश अंबानी आज 65 वां जन्मदिन मना रहे हैं। दुनिया के 10 वें सबसे रईस मुकेश अंबानी के पास इस  समय 96 अरब डॉलर (18 अप्रैल, फोर्ब्स रियल टाइम इंडेक्स) से ज्यादा की दौलत है। जिसमें से 76 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई वह पेट्रो केमिकल बिजनेस से करते हैं। Jio के जरिए न केवल उन्होंने 4 जी सेवाओं को अफोर्डेबल बनाया है, बल्कि भारतीय टेलिकॉम सेक्टर की तस्वीर बदल दी है। टेलिकॉम सेक्टर के बाद अब मुकेश ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बड़ा दांव लगा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि मुकेश अंबानी के बारे में कुछ रोचक तथ्य , जो उन्हें दूसरों से अलग करते हैं।

1.भारत में नहीं हुआ जन्म

वैसे तो मुकेश अंबानी भारतीय नागरिक हैं। लेकिन उनका जन्म भारत में नहीं हुआ था। उनका जन्म 19 अप्रैल 1957 को यमन में हुआ था। असल में उस समय उनके पिता धीरूभाई अंबानी यमन में काम कर रहे थे। उनके जन्म के बाद अंबानी परिवार भारत आ गया था। इसी तरह बिजनेस टायकून होने के बाद भी मुकेश अंबानी को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी थी। 1980 के दशक में, मुकेश अंबानी कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन भारत लौटने और अपने पारिवारिक व्यवसाय में शामिल होने के लिए उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा।

2.ग्रीन एनर्जी पर फोकस

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी ग्रीन एनर्जी पर भारी निवेश कर रहे हैं। कंपनी अगले 10-15 साल में करीब 80 अरब डॉलर का निवेश करेगी। इसके तहत कंपनी का  रिन्यूएबल एनर्जी पर खास तौर से फोकस है। इसके अलावा  उनका फोकस स्टार्टअप पर भी है। इसी के तहत Jio प्लेटफॉर्म ने सिलिकॉन वैली स्थित डीप टेक स्टार्टअप में 25 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी  है। मेटावर्स में मुकेश अंबानी का यह पहला निवेश है।

3.भारतीय युवाओं से प्रभावित

मुकेश अंबानी कई मौकों पर भारतीय युवाओं की प्रशंसा करते दिखाई देते हैं। वह कहते हैं कि  नई पीढ़ी में जो उन्हें ऊर्जा दिखती है वह अगर उनके दौर में होती तो भारत आज दुनिया में सबसे आगे होता। मुकेश अंबानी मानते हैं कि देश की नई पीढ़ी में महत्वाकांक्षा, ऊर्जा और अवसर उनसे कहीं ज्यादा हैं। वह बदलते दौर के बारे में कहते हैं आज के दौर में जो कुछ भी डिजिटल हो सकता है, वह सब डिजिटल हो रहा है और भारत इससे पीछे नहीं रह सकता है। 

4.पिता  हैं रोल मॉडल

जब मुकेश अंबानी अपने पिता धीरूभाई अंबानी उनके सबसे बड़े रोल मॉडल मानते हैं। उन्होंने कई बार कहा है कि उनके पिता ने जो चीजें शुरु की और उनकी जो फिलॉसिफी है उसका उनके जीवन पर गहरा प्रभाव है।

5. हॉकी खेलना पसंद

बिजनेस इनसाइर की रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी को अपने कॉलेज लाइफ के दौरान हॉकी खेलना पसंद था। इसके अलावा पूरी तरह से शाकाहारी हैं। उन्हें इडली काफी पसंद हैं और मैसूर कैफे जाना पसंद करते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।