लाइव टीवी

टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर, 9वें सबसे अमीर सख्स बने अंबानी

Updated Aug 24, 2022 | 11:47 IST

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, 259 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एलन मस्क (Elon Musk) विश्व के सबसे अमीर शख्स हैं। फोर्ब्स के अनुसार, वे 262.9 अरब डॉलर के मालिक हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर
मुख्य बातें
  • चीन के सबसे रईस शख्स झोंग शानशान (68.9 अरब डॉलर) हैं।
  • टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में 7 लोग अमेरिका के हैं।
  • शीर्ष 10 अमीर लोगों में दो भारतीय और एक फ्रांस का है।

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को बड़ा फायदा हुआ है। अंबानी ने दुनिया के सबसे बड़े अरबपतियों की लिस्ट में छलांग लगाई है। सर्गी ब्रिन को पीछे छोड़ते हुए अंबानी विश्व के नौंवे सबसे रईस शख्स बन गए हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम अरबपतियों की लिस्ट के मुताबिक उनकी नेट वर्थ 96.2 अरब डॉलर है। वहीं ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, मुकेश अंबानी दुनिया के 11वें सबसे रईस शख्स हैं और 93.8 अरब डॉलर की संपत्ति (Mukesh Ambani Networth) के मालिक हैं।

Mukesh Ambani Security: परिंदा भी पर नहीं मार सके, ऐसी है मुकेश अंबानी की सुरक्षा, 55 जवान और बुलेट प्रूफ गाड़ियां बनाती हैं घेरा

ये रही दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की पूरी लिस्ट (Forbes Richest Person List)-

रैंक नाम कुल संपत्ति (डॉलर में) कंपनी/उद्योग देश
1. एलन मस्क 262.9 अरब टेस्ला, स्पेस एक्स अमेरिका
2. बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली 170.3 अरब LVMH फ्रांस
3. जेफ बेजोस 164 अरब अमेजन अमेरिका
4. गौतम अडानी एंड फैमिली 158.1 अरब इंफ्रास्ट्रक्चर, कमोडिटी भारत
5. बिल गेट्स 112 अरब माइक्रोसॉफ्ट अमेरिका
6. लैरी एलिसन 106 अरब सॉफ्टवेयर अमेरिका
7. वॉरेन बफेट 102.5 अरब बर्कशायर हैथवे अमेरिका
8. लैरी पेज 101.5 अरब गूगल अमेरिका
9. मुकेश अंबानी 96.2 अरब डायवर्सिफाइड भारत
10. सर्गी ब्रिन 93.4 अरब गूगल अमेरिका

चौथे नंबर पर बरकरार हैं गौतम अडानी
लिस्ट के अनुसार, भारत और एशिया के सबसे रईस शख्स गौतम अडानी (Gautam Adani) अब भी चौथे नंबर पर बरकरार हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम अरबपतियों की लिस्ट के मुताबिक गौतम अडानी 138.1 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं, वहीं ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, अडानी ग्रुप के गौतम अडानी (Gautam Adani Networth) की नेटवर्थ 135 अरब डॉलर है।

अडानी को मिली Z कैटगरी की सिक्योरिटी, सुरक्षा में लगे CRPF कमांडो, हर महीने इतना आएगा खर्च

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।