लाइव टीवी

World Youth Skill Day : विश्व युवा कौशल दिवस पर पीएम मोदी ने बताया ज्ञान और स्किल में अंतर

Updated Jul 15, 2020 | 12:03 IST

World youth skills-day : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व युवा कौशल दिवस के मौके पर लोगों को संबोधित किया। पांच साल पहले ही इस दिन कौशल भारत मिशन की शुरुआत की गई थी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
विश्व युवा कौशल दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन।
मुख्य बातें
  • विश्व युवा कौशल दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने सभी नौजवानों को शुभकामनाएं दीं
  • पीएम ने कहा आज का ये दिन आपकी स्किल को, आपके कौशल को समर्पित है
  • पीएम मोदी ने कहा कि स्किल का अर्थ है, आप कोई नया हुनर सीखें

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को विश्व युवा कौशल दिवस के मौके पर लोगों को संबोधित किया। पांच साल पहले इस दिन कौशल भारत मिशन की शुरुआत की गई थी। पीएम ने कहा कि नमस्कार मेरे युवा साथियों को World Youth Skill Day की आप सभी नौजवानों को बहुत- बहुत शुभकामनाएं। आज का ये दिन आपकी skill को, आपके कौशल को समर्पित है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्किल आपके काम की ही नहीं, आपकी भी प्रतिभा को, प्रभाव को, प्रेरक बना देती है और साथियों यहां एक और चीज समझनी बहुत जरूरी है। कुछ लोग ज्ञान और स्किल को लेकर के हमेशा भ्रम  में रहते हैं, या भ्रम पैदा करते हैं। आज भारत में किसी विषय पर ज्ञान और कौशल, दोनों में जो अंतर है, उसे समझते हुए ही काम हो रहा है, आज से 5 साल पहले आज के ही दिन स्किल इंडिया मिशन इसी सोच के साथ शुरू किया गया था।कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा इस मौके पर एक डिजिटल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कौशल भारत केंद्र सरकार की एक पहल है जो युवाओं को कौशल के साथ सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई थी जो उन्हें अपने काम के माहौल में अधिक रोजगारपरक बनाती है।

पीएम ने बताया Skill का अर्थ

पीएम मोदी ने कहा कि Skill का अर्थ है, आप कोई नया हुनर सीखें। जैसे कि आपने लकड़ी के एक टुकड़े से कुर्सी बनाना सीखा, तो ये आपका हुनर हुआ। आपने लकड़ी के उस टुकड़े की कीमत भी बढ़ा दी। Value Addition किया।

पीएम ने कहा वैसे साथियों, कई लोग मुझसे पूछते हैं, कि आज के दौर में बिजनेस और बाजार इतनी तेजी से बदलते हैं, कि समझ ही नहीं आता Relevant कैसे रहा जाए। कोरोना के इस समय में तो ये सवाल और भी अहम हो गया है।

साथियों,
मैं इसका एक ही जवाब देता हूं,
relevant रहने का मंत्र है,
Skill,
Re- Skill और
upskill

कोरोना के इस संकट ने World- Culture के साथ ही Nature of Job को भी बदलकर के रख दिया है। और बदलती हुई नित्य नूतन Technology ने भी उस पर प्रभाव पैदा किया है

Skill बढ़ाने का कोई भी मौका जाने ना दे

Skill की ये ताकत जो है, इंसान को कहां से कहां पहुंचा सकती है। साथियों, एक सफल व्यक्ति की बहुत बड़ी निशानी होती है कि वो अपनी स्किल बढ़ाने का कोई भी मौका जाने ना दे। Skill आपके काम की ही नहीं, आपकी भी प्रतिभा को, प्रभाव को, प्रेरक बना देती है। और साथियों यहां एक और चीज समझनी बहुत जरूरी है। कुछ लोग knowledge और skill को लेकर के हमेशा confusion में रहते हैं, या confusion पैदा करते हैं। आपने इधर बीच भी देखा होगा कि कैसे एक खास Skill set के साथ गांव पहुंचे लोगों ने, गांव का कायाकल्प करना शुरू कर दिया है। कोई स्कूल को पेंट कर रहा है, तो कोई नई डिजाइन के घर बनवा रहा है।

आत्मनिर्भर भारत की भी बहुत बड़ी शक्ति बनेगी Skill

छोटी-बड़ी हर तरह की ऐसी ही Skill, आत्मनिर्भर भारत की भी बहुत बड़ी शक्ति बनेगी।  मैं देश के युवाओं को, world youth skill day पर एक बार फिर बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। इसके लिए देशभर में सैकड़ों प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र खोले गए। ITIs की संख्या बढ़ाई गई, उसमें लाखों नई seats जोड़ी गई। इस दौरान 5 करोड़ से ज्यादा लोगों का skill development किया जा चुका है। और यह अभियान निरंतर जारी है। 
skill के प्रति आकर्षण, जीने की ताकत देता है

वहीं skill के प्रति आकर्षण, जीने की ताकत देता है, जीने का उत्साह देता है। Skill सिर्फ रोजी- रोटी और पैसे कमाने का जरिया नहीं है। जिंदगी में उमंग चाहिए, उत्साह चाहिए, जीने की जिद चाहिए, तो skill हमारी driving force बनती है, हमारे लिए नई प्रेरणा लेकर आती है। साथियों, तेजी से बदलती हुई आज की दुनिया में अनेक सेक्टरों में लाखों skilled लोगों की जरूरत है। विशेषकर स्वास्थ्य सेवाओं में तो बहुत बड़ी संभावनाएं बन रही हैं।

दुनिया भर में बन रहे इन अवसरों की मैपिंग शुरू

यही समझते हुए अब कौशल विकास मंत्रालय ने दुनिया भर में बन रहे इन अवसरों की मैपिंग शुरू की है। कोशिश यही है कि भारत के युवा को अन्य देशों की जरूरतों के बारे में, उसके संबंध में भी सही और सटीक जानकारी मिल सके। चार-पांच दिन पहले देश में श्रमिकों की स्किल  मैपिंग का एक पोर्टल भी शुरू किया गया है। यह पोर्टल स्किल्ड लोगों को, स्किल्ड श्रमिकों की मैपिंग करने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे Employers एक click में ही स्किल्ड मैप वाले वर्कर्स तक पहुंच पाएंगे। लेकिन ये कीमत बनी रहे, इसके लिए नए डिज़ाइन, नयी स्टाइल, यानी रोज़ कुछ नया जोड़ना पड़ता है। उसके लिए नया सीखते रहना पड़ता है। और कुछ नया सीखते रहने का मतलब ये है Re- Skill।

देखिए हुनर के विकास से आत्मनिर्भरता और कामयाबी की एक और कहानी।  दिल्ली की नेहा जिन्हें बोलने व सुनने की परेशानी है, SkillIndia के तहत टेक्सटाइल कोर्स में प्रशिक्षण पाकर आज उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और हुनर के विकास से वह अपने सपनों को साकार करने की राह पर हैं।

कोरोना के इस संकटकाल में हमने हेल्थकेयर क्षेत्र में 1.75 लाख प्रशिक्षण प्राप्त पेशेवरों की लिस्ट स्वास्थ्य मंत्रालय से साझा की। आज यह सभी कोरोना योद्धा इस लड़ाई में अपनी अहम भूमिका निभाने के साथ ही जनता और प्रशासन की हरसंभव मदद कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।