लाइव टीवी

जल्द शुरू होगी 5G सर्विस, MSME-रेहड़ी-पटरी वालों को मजबूत करने की जरूरत: पीएम

Updated Aug 15, 2022 | 11:58 IST

PM Narendra Modi Independence Day Speech 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छोटे किसानों, छोटे कामगारों और कारोबारियों का सामर्थ्यवान होना सक्षम भारत की गारंटी है।

Loading ...
Independence Day Speech: 5G सर्विस पर पीएम मोदी ने कहा...
मुख्य बातें
  • हम दुनिया के लिए मैन्युफैक्चर करने में सक्षम: पीएम मोदी।
  • भारत को नई शक्ति देगी प्राकृतिक खेती: प्रधानमंत्री मोदी।
  • हरित रोजगार सृजन के साथ पैदा होंगे रोजगार के कई अवसर।

PM Narendra Modi Independence Day Speech 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2022 को लाल किले की प्राचीर से 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र को संबोधित किया और कहा कि, 'भारत का औद्योगिक विकास जमीनी स्तर से आएगा। हमारे माइक्रो, स्माल एंड मीडियम एंटरप्राइज (MSME), रेहड़ी-पटरी वालों और संगठित क्षेत्रों के लोगों को मजबूत करने की जरूरत है।' इससे औद्योगिक वृद्धि को गति मिलेगी। पीएम मोदी ने भारत को अगले 25 वर्षों में विकसित देश बनाने का आह्वान किया। पीएम ने यह भी कहा कि देश में नई पीढ़ी की 5जी सेवाएं (5G Service) जल्द शुरू होगी।

महत्वपूर्ण है अगले 25 साल की यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत में प्राइवेट सेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र किया और कहा कि देश दुनिया के लिए विनिर्माण कर सकता है। उन्होंने कहा कि अगले 25 साल की यात्रा देश के लिए काफी अहम है। उन्होंने 'अमृत काल' में विकसित भारत के साथ गुलामी की हर सोच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता और नागरिकों की ओर से अपने कर्तव्य पालन के प्रण का आह्वान किया।

भारत ने समय से पहले हासिल किया पेट्रोल में 10 फीसदी एथनॉल मिलाने का लक्ष्य: पीएम मोदी

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में इतिहास बना रहा है भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान में प्राइवेट सेक्टर की अहम भूमिका का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के लिए विनिर्माण कर सकता है। आत्मनिर्भर भारत पर जोर देते हुए उन्होंने इसे जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का भी आह्वान किया। आगे उन्होंने कहा कि, 'भारत मैन्युफैक्चरिंग के सेक्टर में इतिहास बना रहा है। अंतरिक्ष और ड्रोन के विनिर्माण से लेकर कई सेक्टर्स में भारत 'प्रोडक्शन लिंक्ड प्रोत्साहन' स्कीम (PLI Scheme) से दुनिया में विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बन रहा है। लोग 'मेक इन इंडिया' (Make In India) के लिए भारत आ रहे हैं।'

देश में जल्द शुरू होगी 5जी सर्विस
प्रधानमंत्री कहा कि सेमीकंडक्टर के प्रोडक्शन, 5G और ऑप्टिक फाइबर से शिक्षा, स्वास्थ्य को गति मिली है। इससे आम लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि, '5जी, चिप विनिर्माण के साथ हम डिजिटिल इंडिया के जरिए व्यापक बदलाव ला रहे हैं।'

Independence Day Speech 2022: स्टार्टअप, डिजिटल इंडिया को सशक्त बनाने के लिए पीएम ने की युवाओं की सराहना

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।