लाइव टीवी

Sensex Historical Records List: सेंसेक्स सिर्फ 245 दिनों में 50,000 से 60,000 अंकों तक पहुंचा, जानिए सफरनामा

Updated Sep 24, 2021 | 10:57 IST

Sensex Historical Records: भारतीय शेयर बाजार ने फिर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। सेंसेक्स पहली बार 60,000 के पार पहुंच गया। यहां जानिए सेंसेक्स का सफरनामा।

Loading ...
सेंसेक्स ने बनाया नया रिकॉर्ड
मुख्य बातें
  • सेंसेक्स को 1,000 से 5,000 अंक तक पहुंचने में 9 साल लगे थे।
  • 10,000 अंक की बढ़ोतरी तो सिर्फ 8 महीनों में आई।
  • सेंसेक्स 18 महीनों में 134% चढ़ा है।

भारतीय शेयर बाजार लगातार नया रिकॉर्ड बना रहा है। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स शुक्रवार (24 सितंबर) को पहली बार 60,000 के पार पहुंच गया। क्योंकि कोविड-19 टीकाकरण, व्यावसायिक गतिविधि पर प्रतिबंधों में ढील और अर्थव्यवस्था का समर्थन करने के लिए भारत के उपायों की वजह से 30-शेयरों वाले सेंसेक्स में तेजी जारी है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। सेंसेक्स 24 मार्च, 2020 को 25,638 अंक पर था अब सेंसेक्स 18 महीनों में 134% चढ़ा है। 10,000 अंक की बढ़ोतरी तो सिर्फ 8 महीनों में आई। सेंसेक्स को 1,000 से 5,000 (1990-1999) तक पहुंचने में 9 साल से अधिक का समय लगा।

  1. सेंसेक्स 2 जनवरी 1986 को लाइव हुआ उस समय आधार को 100 और आधार वर्ष 1978-79 लिया गया था। 25 जुलाई 1990 को सेंसेक्स को 100 से 1000 अंक तक पहुंचने में करीब 12 साल लग गए। इसका मतलब है कि सेंसेक्स से पहला 900% रिटर्न (100 से 1000 तक) 4,223 दिनों में आया।
  2. इसी तरह, सेंसेक्स से दूसरा 900% रिटर्न - 1,000 से 10,000 तक - 5,675 दिनों में आया। सेंसेक्स ने पहली बार 7 फरवरी, 2006 को 10,000 का आंकड़ा पार किया।
  3. सेंसेक्स पहली बार 29 अक्टूबर 2007 को 20000 के अंक पर चढ़ा। 10000 से 20000 तक सेंसेक्स का सफर, 100% का रिटर्न 671 दिन या करीब दो साल में आया।
  4. लेकिन 20,000 से 30,000 (50% रिटर्न) का सफर इतना आसान नहीं था। 26 अप्रैल, 2017 को सेंसेक्स 30,000 अंक पर पहुंच गया। इसका मतलब है कि सूचकांक को 20,000 से 30,000 तक की यात्रा को बढ़ाकर 50% रिटर्न देने में 3,423 दिन या साढ़े 9 साल लगे।
  5. अगला 10,000 अंक 30,000 से 40,000 (33% रिटर्न) 767 दिनों में या दो साल से कुछ अधिक समय में हासिल किए गए थे। 3 जून 2019 को सेंसेक्स 40,000 का आंकड़ा पार कर गया।
  6. सेंसेक्स को 40,000 से 50,000 तक पहुंचने में 597 दिन लगे।
  7. सेंसेक्स  245 दिनों में 50,000 से 60,000 तक पहुंचा।

 हालांकि, पिछले दो मील के पत्थर 50,000 और 60,000 - एक ही वर्ष में सेंसेक्स द्वारा हासिल किए गए थे। 21 जनवरी, 2021 को पहली बार सेंसेक्स 50,000 और आज (24 सितंबर, 2021) 60,000 का आंकड़ा पार कर गया।

  • 21 जनवरी 2021- इस दिन सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान पहली बार 50,000 अंक का आंकड़ा पार किया।
  • 3 फरवरी 2021- सेंसेक्स पहली बार 50,000 अंक के पार बंद हुआ।
  • 5 फरवरी 2021- कारोबार के दौरान सेंसेक्स पहली बार 51,000 अंक के पार पहुंचा।
  • 8 फरवरी 2021- इस दिन सेंसेक्स पहली बार 51,000 अंक के पार बंद हुआ।
  • 15 फरवरी 2021- इस दिन पहली बार सेंसेक्स 52,000 अंक के पार गया।
  • 22 जून 2021- को दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 53,000 अंक पर पहुंचा।
  • 7 जुलाई 2021-को सेंसेक्स पहली बार 53,000 अंक के पार बंद हुआ।
  • 4 अगस्त 2021-इस दिन सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान पहली बार 54,000 अंक के पार गया। बाद में यह इस स्तर के पार बंद हुआ।
  • 13 अगस्त 2021-सेंसेक्स पहली बार 55,000 अंक के पार जाने के बाद इस स्तर पर बंद हुआ।
  • 18 अगस्त 2021-दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 56,000 अंक के पार गया।
  • 27 अगस्त 2021-सेंसेक्स पहली बार 56,000 अंक के पार बंद हुआ।
  • 31 अगस्त 2021-सेंसेक्स 57,000 अंक के पार जाने के बाद पहली बार इस स्तर के पार बंद हुआ।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।