लाइव टीवी

नहीं रहे अरबपति उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री, 93 की उम्र में ली आखिरी सांस

Updated Jun 28, 2022 | 10:52 IST

शापूरजी पालोनजी समूह की स्थापना साल 1865 में हुई थी। यह इंजीनियरिंग और निर्माण, बुनियादी ढांचे, रियल एस्टेट, पानी, एनर्जी और वित्तीय सेवाओं जैसे क्षेत्रों में काम करता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
बिजनेस टाइकून पालोनजी मिस्त्री का 93 की उम्र में हुआ निधन
मुख्य बातें
  • शापूरजी पालोनजी ग्रुप सबसे प्रतिष्ठित कारोबारी घरानों में से एक है।
  • इसका कारोबार कंस्ट्रक्शन से लेकर रियल एस्टेट तक कई फील्ड में फैला हुआ है।
  • पालोनजी मिस्त्री का जन्म साल 1929 में हुआ था।

नई दिल्ली। शापूरजी पालोनजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji group) के अध्यक्ष पालोनजी मिस्त्री (Pallonji Mistry) का निधन हो गया है। अरबपति उद्योगपति का निधन 93 साल की उम्र में उनके मुंबई स्थित आवास पर हुआ। पालोनजी मिस्त्री का जन्म भारत में एक पारसी परिवार में हुआ था। बाद में उन्होंने 2003 में शादी के जरिए आयरिश नागरिकता ले ली। टाटा ग्रुप में सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक थे। समूह में उनकी 18.4 फीसदी हिस्सेदारी थी। मिस्त्री अपने परिवार के साथ मुंबई स्थित शापूरजी पालोनजी समूह चलाते थे।

चार बच्चों के पिता थे पालोनजी मिस्त्री
मिस्त्री के परिवार में उनकी पत्नी पात्सी पेरिन दुबाश, और चार बच्चे- दो बेटे शापूर मिस्त्री और साइरस मिस्त्री और दो बेटियां लैला मिस्त्री और आलू मिस्त्री हैं। मिस्त्री साल 1947 में कंपनी में शामिल हुए थे और उन्होंने साल 1970 में अबू धाबी, कतर और दुबई सहित मध्य पूर्व में इसके विस्तार का नेतृत्व किया। 1971 में कंपनी ने ओमान के सुल्तान के महल और वहां कई मंत्री भवन बनाने का अनुबंध जीता। 

पद्म भूषण से थे सम्मानित
उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए साल 2016 में, उन्हें भारत के शीर्ष नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म भूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित किया गया था। मिस्त्री को 'फैंटम ऑफ बॉम्बे हाउस' (Phantom of Bombay House) के नाम से जाना जाता था।

दुनिया के 41वें सबसे अमीर व्यक्ति (Pallonji Mistry Net Worth)
मिस्त्री के बड़े बेटे शापूरजी मिस्त्री, शापूरजी पालोनजी एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। वहीं उनके छोटे बेटे साइरस मिस्त्री साल 2012 से 2016 तक टाटा संस (Tata Sons) के अध्यक्ष थे। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, मिस्त्री 28.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 41वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वे अजीम प्रेमजी (Azim Premji) से ऊपर हैं, जो 48वें स्थान पर हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।