लाइव टीवी

Share Market Today, 24 Feb 2022: यूक्रेन पर रूसी हमले से शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

Updated Feb 24, 2022 | 13:15 IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 24 February 2022: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,426.28 अंक फिसलकर 55805.78 और निफ्टी 407.80 अंक फिसलकर 16655.50 पर खुला था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
Share Market Today: यूक्रेन पर रूसी हमले से शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम
मुख्य बातें
  • घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
  • बाजार में चौतरफा बिकवाली है।
  • सेंसेक्स 1800 अंक से भी ज्यादा टूट गया है।

Share Market News Today, 24 Feb 2022: इस समय पूरी दुनिया दो देशों के तनाव की तपिश महसूस कर रही है। अंतराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर 'मिलिट्री ऑपरेशन' का आदेश दिया है। इससे शेयर बाजार धड़ाम हो गया। निवेशकों को 7 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ। आइए जानते हैं बाजार में कितनी गिरावट आई-

दोपहर 1:05 बजे- सेंसेक्स में 1800 अंक से ज्यादा गिरावट आ गई है। यह 3.16 फीसदी गिरकर 55423.21 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 556.25 अंक (3.26 फीसदी) गिरकर 16507 के स्तर पर है।
दोपहर 12:14 बजे- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1637.69 अंक यानी 2.86 फीसदी फिसलकर 55594.37 के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 497.05 अंक (2.91 फीसदी) लुढ़ककर 16566.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
दोपहर 12:14 बजे- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1637.69 अंक यानी 2.86 फीसदी फिसलकर 55594.37 के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 497.05 अंक (2.91 फीसदी) लुढ़ककर 16566.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सुबह 9:40 बजे- सेंसेक्स 1556.91 अंक यानी 2.72 फीसदी नीचे 55675.15 के स्तर पर और निफ्टी 446.25 अंक (2.62 फीसदी) नीचे 16617 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।  शुरुआती कारोबार में करीब 270 शेयर बढ़त पर थे, 1853 शेयर गिरावट पर खुले और 79 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

ग्लोबल बाजार में गिरावट

मॉस्को स्टॉक एक्सचेंज ने स्थगित किया कारोबार 
यूक्रेन-रूस तनाव के बीच मॉस्को स्टॉक एक्सचेंज (Moscow Stock Exchange) ने गुरुवार को कारोबार स्थगित कर दिया है। अपनी वेबसाइट पर एक संक्षिप्त विज्ञप्ति में, एक्सचेंज ने कहा कि 'मॉस्को एक्सचेंज ने अगले नोटिस तक अपने सभी बाजारों में व्यापार को निलंबित कर दिया है।'

सेंसेक्स में सभी दिग्गज शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आइए जानते हैं किसमें कितनी गिरावट आई-

सुबह 9:40 बजे सभी सेक्टर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। आइए जानते हैं सभी सेक्टर्स में कितनी गिरावट आई-

  • रियल्टी- 4.06 फीसदी
  • पीएसयू बैंक- 3.69 फीसदी
  • मेटल- 3.30 फीसदी
  • मीडिया- 3.62 फीसदी
  • आईटी- 3.19 फीसदी
  • ऑटो- 3.15 फीसदी
  • प्राइवेट बैंक- 2.94 फीसदी
  • बैंक- 2.90 फीसदी
  • फाइनेंस सर्विस- 2.51 फीसदी
  • फार्मा- 2.05 फीसदी
  • एफएमसीजी- 2.02 फीसदी
     

बाजार की बड़ी बातें-

रूस द्वारा यूक्रेन के खिलाफ मिलिट्री ऑपेरशन की घोषणा के बाद सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक बाजारों में भी गिरावट है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।