लाइव टीवी

Gold Price Today 14 May 2021: फिर चढ़े सोना-चांदी के दाम, जानिए 14 से लेकर 24 कैरेट का ताजा भाव

Updated May 14, 2021 | 18:55 IST

Gold Rate Today (गोल्ड प्राइस आज का) 14 मई 2021 : सोने और चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Loading ...
सोना और चांदी के भाव में तेजी

Gold/Silver rate today 14 May, 2021 : लगातार दूसरे दिन गिरावट के बाद अक्षय तृतीया के दिन सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली शुक्रवार को सोने की कीमत 146 रुपए बढ़कर 47,110 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन यह 46,964 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी भी 513 रुपए बढ़कर 70,191 रुपए प्रति किलो हो गई। पिछले दिन यह 69,678 रुपए पर बंद इुई थी। दोनों के वायदा भाव में भी तेजी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ प्रति औंस 1,834 डॉलर बोला गया जबकि चांदी 27.20 डॉलर प्रति ओंस पर स्थिर रही।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 25 रुपए की गिरावट हुई। जबकि चांदी की कीमत में 21 रुपए की गिरावट हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 47760 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 43740 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए। 

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 47757 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 47566 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 43745 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 35818 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 27938 रुपए
चांदी 999 70360 रुपए किलो

सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 104 रुपए की तेजी के साथ 47,542 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 104 रुपए यानी 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,542 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 7,560 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.50% की तेजी के साथ 1,833.20 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 377 रुपए की तेजी के साथ 70,850 रुपए प्रति किलो हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 377 रुपए यानी 0.53% की तेजी के साथ 70,850 रुपए प्रति किलो हो गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 10,124 लॉट के लिए सौदे किए गए। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.84% की तेजी के साथ 27.29 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एचडीएफसी सेक्योरिटीज के सीनियर ऐनालिस्ट (कॉमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि न्यूयॉर्क जिंस बाजार में सोने में सुधार दर्ज होने के साथ दिल्ली में 24 कैरेट सोने में 146 रुपए की तेजी आई। देश में अक्षय तृतीया त्यौहार के मौके पर सोने की खरीद को शुभ माना जाता है। उन्होंने कहा कि डॉलर के कमजोर होने की वजह से शुक्रवार को पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।