लाइव टीवी

भारत के इन बिजनेसमैन ने पूरे साल मनाई दिवाली, जानें कितनी हुई कमाई

Updated Oct 29, 2021 | 15:08 IST

Top Businessman in India 2021: इस साल देश के सभी शीर्ष-10 धनकुबेरों में से 9 की संपत्ति में इजाफा हुआ है। आइए देखते हैं पूरी सूची।

Loading ...
भारत के इन बिजनेसमैन ने पूरे साल मनाई दिवाली (Pic: iStock)
मुख्य बातें
  • देश के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 98.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।
  • इस साल उनकी संपत्ति 21.7 बिलियन डॉलर बढ़ी है।
  • इस साल अब तक गौतम अडानी की संपत्ति में भी 21.7 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है।

नई दिल्ली। दिवाली (Diwali 2021) भारत में सबसे धूमधाम से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है। इस बार दिवाली का पर्व 4 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन सभी लोग पूरे विधि विधान से मां लक्ष्मी कि पूजा करते हैं ताकि उन्हें सुख- समृद्धि और वैभव प्राप्त हो। शास्त्रों में मां लक्ष्मी जी को धन की देवी माना गया है। दिवाली का त्योहार कुछ कारोबारियों के लिए कमाई का जरिया भी है। 

इस पर्व पर लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए नए कपड़े पहनते हैं और अपने घर सजाते हैं। ऐसे में बाजार में काफी भीड़ हो जाती है और दुकानदारों की अच्छी कमाई होती है। लेकिन भारत के दिग्गज कारोबारियों की बात करें, तो इन्होंने पूरे साल दिवाली मनाई। देश के शीर्ष 10 धनकुबेरों (Richest Person Of India) पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रही। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडिक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, इस साल देश के शीर्ष-10 अमीरों में से 9 की संपत्ति में इजाफा हुआ है।

आइए जानते हैं इस साल अब तक देश के शीर्ष 10 धनकुबेरों (Top Businessman in India 2021) की संपत्ति में कितना बदलाव हुआ है।

स्थान नाम कुल संपत्ति (डॉलर में) YTD चेंज (डॉलर में) इंडस्ट्री
1. मुकेश अंबानी 98.4 बिलियन +21.7 बिलियन एनर्जी
2. गौतम अडानी 74.5 बिलियन +21.7 बिलियन इंडस्ट्रीयल
3. अजीम प्रेमजी 38.0 बिलियन +12.6 बिलियन टेक्नोलॉजी
4. शिव नाडर 28.6 बिलियन +4.50 बिलियन टेक्नोलॉजी
5. राधाकिशन दमानी 24.5 बिलियन +9.59 बिलियन रिटेल
6. लक्ष्मी मित्तल 21.8 बिलियन +5.42 बिलियन कमोडिटीज
7. उदय कोटक 17.0 बिलियन +657 मिलियन फाइनेंस
8. उदय कोटक 16.0 बिलियन -215 मिलियन हेल्थ केयर
9. दिलीप सांघवी 13.9 बिलियन +3.71 बिलियन हेल्थ केयर
10. सावित्री जिंदल 13.0 बिलियन +5.63 बिलियन रिटेल

नोट: यहां YTD का मतलब ईयर टू डेट है। यानी साल की शुरुआत से लेकर मौजूदा तारीख तक।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।