लाइव टीवी

LPG और एयरलाइन से लेकर मेट्रो सेवा तक, एक सितंबर से होने वाले हैं ये बड़े बदलाव

Updated Aug 27, 2020 | 14:10 IST

Unlock 4 Guidelines: एक सितंबर से कई नियमों में बदलाव हो जाएंगे, जिसका असर आम जिंदगी पर भी पड़ेगा। आम जीवन में इस्तेमाल होने वाली कई ऐसी चीजों के दाम बढ़ेंगे, जबकि कुछ घोषणाएं भी होंगी।

Loading ...
एक सितंबर से होने वाले हैं ये बड़े बदलाव
मुख्य बातें
  • अनलॉक 3 की समयसीमा 31 अगस्त को समाप्त होने वाली है।
  • एक सितंबर से बदल जाएगा बहुत कुछ।
  • इन चीजों के बढ़ सकते हैं दाम।

अनलॉक 3 की समयसीमा जल्द ही समाप्त होने वाली है। अनलॉक 3 खत्म होने के बाद कई नियमों चीजों में बदलाव किया जाएगा। आपके आसपास कई ऐसी चीजें हैं जो बदल जाएंगी, जिसका असर आम जिदंगी पर भी पड़ेगा। कुछ नई घोषणाएं होंगी साथ ही, एलपीजी सिलेंडर, एयरलाइंस और मेट्रों सेवा से जुड़े नियमों में बदलाव हो सकते हैं। वहीं कुछ चीजों के दाम बढ़ेंगे जिससे आपकी जेब ढीली हो सकती है। वहीं अनलॉक 4 आने से कुछ चीजों में छूट भी मिल सकती है। माना जा रहा है कि एक सितंबर से केंद्र सरकार अनलॉक 4 को लेकर नए गाइडलाइन जारी कर सकती है। 

खुल सकते हैं स्कूल और कॉलेज
कोरोना महामारी के कारण देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया था। इस दौरान स्कूल,कॉलेजों से लेकर तमाम शिक्षा संस्थानों को बंद करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन माना जा रहा है कि काफी दिनों से बंद स्कूल और कॉलेज खोलने को लेकर केंद्र सरकार अनलॉक 4 में गाइडलाइन जारी कर सकती है। हालांकि कई राज्यों ने अपने प्रदेश में अगले आदेश तक के लिए स्कूल और कॉलेज बंद रखने का निर्देश दिया है।

एलपीजी सिलेंडर के दाम
एक सितंबर से एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव हो सकता है। वैसे हर महीने की पहली तारीख में सिलेंडर के दामों में बदलाव होता है, ऐसे में माना जा रहा है पेट्रोलियम कंपनी एलपीजी सिलेंडर की कीमत को रिवाइज कर सकती है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में LPG सिलेंडर के दाम घटेंगे।

शुरू हो सकती है मेट्रो सेवा
कोरोना महामारी की वजह से काफी दिनों से मेट्रों की सेवा बंद है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एक सितंबर से ये सेवा शुरू हो सकती है। दिल्ली सरकार के साथ-साथ विपक्षी बीजेपी पार्टी ने भी केंद्र सरकार से मेट्रों की सेवा शुरू करने के लिए अनुरोध किया है। वहीं लोगों को कोरोना की चपेट से आने से बचाने के लिए डीएमआरसी ने भी तैयारी पूरी कर ली है, ऐसे में केंद्र सरकार की तरफ से हामी मिलते हैं मेट्रो सेवा शुरू कर दी जाएगी।

विमान सफर
एक सितंबर से विमान सफर की सेवाएं महंगी हो सकती है। एक सितंबर से सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल यात्रियों से उच्च विमान सुरक्षा शुल्क(ASF) वसूलने का फैसला किया है।  ऐसे में एएसएफ शुल्क के तौर पर डोमेस्टिक यात्रियों से 150 के बजाय 160 वसूले जाएंगे, जबकि इंटरनेशनल यात्रियों से से 4.85 डॉलर के बदले 5.2 डॉलर वसूला जाएगा। ऐसे में विमान से सफर कर रहे यात्रियों की जेब एक सितंबर से ढीली हो सकती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।