लाइव टीवी

Vijay Mallya: बैंकों का कर्जदार और भगोड़ा विजय माल्या आज आ सकता है भारत, 2016 में भागा था लंदन

Updated Jun 03, 2020 | 20:06 IST

Vijay Mallya may return to india today: विजय माल्या बुधवार की रात किसी भी समय भारत लाया जा सकता है। चार साल पहले वो भारतीय एजेंसियों को गच्चा देते हुए लंदन भाग गए थे।

Loading ...
विजय माल्या को भारत लाने के लिये चार साल लंबी कानूनी लड़ाई
मुख्य बातें
  • विजय माल्या को भारत भेजने के लिए ब्रिटिश कोर्ट ने 14 मई को लगा दी थी मुहर
  • भारत को सौंपने के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए 28 दिन का मिला था समय
  • विजय माल्या, भारतीय जेलों की खराब हालात की दलील देते हुए भारत ने भेजने की करता रहा अपील

मुंबई। शराब के बड़े कारोबारी पूर्व सांसद और भगोड़ा शख्स यह सब विजय माल्या की पहचान है। बैंकों का हजारों करोड़ दबाने के बाद वो 2016 में लंदन भाग गए। उन्हें उम्मीद दी थी कि वो भारतीय कानून व्यवस्था से खुद को बचा लेंगे। लेकिन ऐसा हो न सका। उन्हें यूके से भारत लाया जा रहा है और वो बुधवार रात किसी भी वक्त मुंबई लाए जा सकते हैं। मुंबई लाए जाने की पीछे वजह यह है कि उनके सभी मामले मुंबई में ही पंजीकृत थे और ब्रिटेन की अदालत को आर्थर रोड जेल में रखने की जानकारी दी गई थी। 

14 मई को प्रत्यर्पण पर लगी थी मुहर
ब्रिटेन की अदालत ने 2018 में विजय माल्या की उस याचिका पर भारतीय जांच एजेंसियों से ब्योरा मांगा था जहां प्रत्यर्पण के बाद माल्या का रखा जाना था। दरअसल माल्या ने भारतीयों जेलों की खराब हालात का जिक्र किया था। अदालत के निर्देश पर एजेंसियों ने मुंबई के आर्थर रोड जेल की एक सेल का वीडियो सौंपा था । कोर्ट को भरोसा दिलाया गया कि माल्या को दो मंजिला ऑर्थर रोड जेल परसिर के अंदर बेहद सुरक्षित बैरक में रखा जाएगा।

जब माल्या के सुर पड़े नरम
विजय माल्या जबं लंदन भाग गए तो उन्हें लगने लगा कि वो पूरी तरह सुरक्षित हो चुके हैं। करीब चार साल तक वो सभी तरह के दांवपेंच में जुटे रहे। कभी भारतीय जेलों की खराब हालात की दलील दी तो कभी ब्याज समेत पूरा कर्ज लौटाने की अपील की। वो खुद को पोलिटिकल विक्टिम भी बताते रहे। लेकिन उनकी यह दलीलें भारतीय जांच एजेंसियों के तर्कों के आगे ढेर हो गई। 



माल्या पर 9 हजार करोड़ का बकाया
किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक विजय माल्या पर  17 बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपये बकाया है। वो 2 मार्च, 2016 को भारत छोड़कर ब्रिटेन भाग गया था। जांच एजेंसियों ने कोर्ट से माल्या के प्रत्यर्पण की अपील की और लंबी लड़ाई के बाद यूके की अदालत ने 14 मई को माल्या के भारत प्रत्यर्पण की अपील पर मुहर लगा दी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।