लाइव टीवी

Economic Survey : आर्थिक सर्वे क्या है? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में पेश करेंगी

Updated Jan 29, 2021 | 11:16 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में देश का आर्थिक सर्वे पेश करने जा रही है यहां जानिए यह क्या है? और इस कैसे और कहां देख सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

संसद का बजट सत्र आज भारत के आर्थिक सर्वे की प्रस्तुति के साथ शुरू हो रहा है। आर्थिक सर्वे आम तौर पर केंद्रीय बजट से एक दिन पहले प्रस्तुत किया जाता है। हालांकि, इस साल इसे सामान्य नियम से पहले लाया जा रहा है क्योंकि यह बजट दिवस से पहले शनिवार और रविवार है इस दिन छुट्टी रहती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज (शुक्रवार) 12 बजे संसद में आर्थिक सर्वे 2020-21 पेश करने जा रही हैं। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को कहा था कि आर्थिक सर्वे की प्रस्तुति के बाद, मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) केवी सुब्रमण्यन नई दिल्ली में दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। 

आर्थिक सर्वे पहली बार 1950-51 में प्रस्तुत किया गया था और 1964 तक केंद्रीय बजट के साथ लोकसभा में प्रस्तुत किया गया था। 1964 में, मंत्रालय ने बजट दिवस से एक दिन पहले सर्वे जारी करना शुरू किया।

आर्थिक सर्वे (Economic Survey) क्या है?

आर्थिक सर्वे अर्थव्यवस्था का एक स्नैपशॉट है और आगे के रास्त की एक झलक प्रस्तुत करता है। अर्थव्यवस्था की स्थिति, संभावनाओं और नीति चुनौतियों का एक विस्तृत विवरण देता है। सर्वे में सुधार के लिए सेक्टर्स के उपायों और कॉमेंट्स की आवश्यकता होती है। सर्वे का दृष्टिकोण भविष्य की पॉलिसी मूव के बारे में एक मार्कर के रूप में कार्य करता है। सर्वे में आर्थिक विकास का अनुमान लगाया जाता है, जिससे यह डिटेल कारणों का पता चलता है। यह माना जाता है कि अगले वित्तीय वर्ष में अर्थव्यवस्था का तेजी से विकास होगा या मंदी होगी। यह कभी-कभी कुछ खास सुधार उपायों के लिए भी मजबूर करता है।

आर्थिक सर्वे के पीछे कौन है?

सरकार का मुख्य आर्थिक सलाहकार दस्तावेज का मास्टरमाइंड है। आर्थिक सर्वे आर्थिक मामलों के विभाग के आर्थिक प्रभाग द्वारा तैयार किया जाता है, जिसमें सीईए सुब्रमणियन और उनकी टीम शामिल होती है। सुब्रमणियन ने तीन साल के कार्यकाल के लिए दिसंबर 2018 में सीईए के रूप में अपना पद ग्रहण किया। उन्हें अरविंद सुब्रमण्यन के बाद इस पद पर नियुक्त  किया गया। जिन्होंने व्यक्तिगत कारणों से पद को जल्दी छोड़ दिया था। सुब्रमणियन देश के प्रमुख बिजनेस स्कूल इंडियन बिजनेस (आईएसबी) में सेंटर फॉर एनालिटिकल फाइनेंस के लिए वित्त (एसोसिएट प्रोफेसर) और कार्यकारी निदेशक भी हैं। वे शिकागो-बूथ से पीएचडी और शीर्ष-रैंकिंग आईआईटी-आईआईएम पूर्व छात्र हैं। सुब्रमण्यन बैंकिंग, कॉर्पोरेट प्रशासन और आर्थिक नीति में दुनिया के अग्रणी विशेषज्ञों में से एक हैं। उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के लिए बैंकिंग पर पीजे नायक कमिटी और भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (SEBI) की उदय कोटक कॉर्पोरेट गवर्नेंस कमिटी सहित कई विशेषज्ञ कमिटियों में भी काम किया है।

कब, कहां और कैसे देखें आर्थिक सर्वे प्रस्तुति?

आर्थिक सर्वे देखने के लिए लोकसभा टीवी में ट्यून कर सकते हैं। यह लोकसभा टीवी यूट्यूब और ट्विटर हैंडल पर भी लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। सीईए सुब्रमणियन संसद में वित्त मंत्री द्वारा आर्थिक सर्वे 2020-21 की प्रस्तुति के बाद नई दिल्ली में दोपहर 3:30 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे। आप प्रेस सूचना ब्यूरो YouTube या ट्विटर के माध्यम से प्रस्तुति में ट्यून कर सकते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।