लाइव टीवी

Times Now Summit 2021 LIVE : टाइम्स नाउ समिट का आज दूसरा दिन, यहां देखें LIVE

Updated Nov 11, 2021 | 11:01 IST

Times Now Summit 2021 LIVE Streaming : टाइम्स नाउ समिट 2021 का दिल्ली में बुधवार को आगाज हो गया है। समिट का आज दूसरा दिन है। आज भी राजनीति एवं अन्य क्षेत्र के दिग्गज भारत के भविष्य एवं देश की चुनौतियों पर गंभीर मंथन करते नजर आएंगे।

Loading ...
मुख्य बातें
  • टाइम्स नाउ समिट 2021 का आज दूसरा दिन, भारत के भविष्य पर होगा मंथन
  • समिट के पहले दिन राजनीति एवं अन्य क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियां हुईं शरीक
  • समिट में भारत के बेहतर भविष्य का खाका खींचते नजर आएंगे अतिथि

Times Now Summit 2021 LIVE Streaming: टाइम्स नाउट समिट 2021 का दिल्ली में बुधवार को आगाज हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दीप प्रज्ज्वलित कर समिट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने टाइम्स नेटवर्क के हिंदी चैनल टाइम्स नाउ नवभारत के एसडी चैनल की लॉन्चिंग की। साथ ही उन्होंने इसके लिए टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर एवं टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार को बधाई दी। कार्यक्रम के पहले दिन राजनीति एवं अन्य क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों ने भारत की अब तक की उपलब्धियों, मौजूदा चुनौतियों के साथ अगले 25 सालों में भारत का भविष्य कैसा हो इस पर मंथन किया।

समिट के दूसरे दिन भारत के भविष्य पर मंथन

कार्यक्रम के पहले दिन किरेन रीजीजू, भारत बायोटेक के सीएमडी डॉ. कृष्णा एल्ला, केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर, केंद्रीय  मंत्री हरदीप सिंह पुरी, नितिन गडकरी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, अभिनेत्री कंगना रानौत एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल टाइम्स नाउ समिट के मंच पर आए और अपने विचार रखे। समिट के दूसरे दिन भी राजनीति एवं अन्य क्षेत्रों के महारथी आजादी के गौरवशाली 75 वर्ष का जश्न मनाते नजर आएंगे। कार्यक्रम में आज धर्मेंद्र प्रधान, असदुद्दीन ओवैसी, अश्विनी वैष्णव, अनुराग ठाकुर एवं स्मृति ईरानी जैसी राजनीतिक शख्सियत बेहतर भारत एवं भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा करते नजर आएंगे।

अगले 25 सालों में बहुत सारे बदलाव होंगे-एमके आनंद

इससे पहले टाइम्स नेटवर्क के एमडी एवं सीईओ एमके आनंद ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के बाद इस बारे में सोचने एवं विचारने का यह सही समय है कि देश 100 वर्षों में क्या हासिल क्या कर सकता है। आनंद ने कहा कि भावी अवसरों एवं संभावनाओं को देखते हुए लगता है कि अगले 25 सालों में बहुत सारे बदलाव होंगे। हमारी आबादी का जीवन स्तर सुधारना और गरीबी को वैश्विक औसत पर लाना महत्वपूर्ण एवं हासिल करने योग्य लक्ष्य है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।