लाइव टीवी

Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में इस दिन जमकर बरसेंगे बदरा, शहर के मौसम में अभी से आया बड़ा बदलाव

Updated Apr 18, 2022 | 22:00 IST

Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव हो रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से जहां इस समय रात के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं, वहीं अगले 48 घंटे में चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में अच्‍छी बारिश हो सकती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
चंडीगढ़ में जल्द हो सकती है बारिश
मुख्य बातें
  • वेस्टर्न डिस्टरबेंस हुआ एक्टिव, खूब बरसेंगे बदरा
  • चंडीगढ़ के अलावा हरियाण और पंजाब में बारिश की उम्‍मीद
  • वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से चलेंगी तेज व ठंडी हवाएं

Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में सुबह होते ही आसमान से आग बरसने लगती है। दोपहर होते-होते तापमान 40 डिग्री के आसपास चला जाता है। लोगों को दिनभर भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ती है। हालांकि, अब यहां की राते पहले की अपेक्षा कुछ ठंडी होने लगी हैं। रात के समय पहाड़ों की तरफ से आने वाली ठंडी हवाएं लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत देती हैं।

मौसम में हो रहे इस बदलाव पर चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र ने एक बड़ा अपडेट दिया है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शहर में 20 और 21 अप्रैल को अच्‍छी बारिश की संभावना जताई है। चंडीगढ़ में सोमवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ में रात के समय चलने वाली ठंडी हवाओं का कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस है। इस समय वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। जिस वजह से पहाड़ों की तरफ से ठंडी हवाएं चल रही हैं और रात का तापमान बढ़ नहीं रहा है। इस वजह से ही पिछले पांच दिन से रात में ठंडक बरकरार है। विभाग ने चंडीगढ़ में शाम को भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है जिस वजह से आने वाले दिनों में पहाड़ी क्षेत्र में अच्छी बारिश होने के आसार हैं, वहीं, मैदानी इलाकों में भी बारिश हो सकती है।

23 अप्रैल तक ऐसा ही रहेगा मौसम

20 और 21 अप्रैल को पंजाब सहित चंडीगढ़ में भी अच्‍छी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग इसी तरह का मौसम 23 अप्रैल तक बरकरा रहेगा, रात औसतन ठंडी रहेंगी, लेकिन दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की ही बढ़ोतरी होगी। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी निजात मिल सकती है। वहीं अगले 72 घंटे में 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का दौर शुरू होगा।

बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अगले 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव हो रहा है। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा में भी दिखेगा। कुछ इलाकों में जहां हल्‍की से मध्‍यम बारिश होगी, वहीं कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना है।