लाइव टीवी

Chandigarh News: अब इस सेक्टर के प्लाजा में गोल्फ कार्ट की सवारी मुफ्त, जानिए क्या नगर निगम की तैयारी

Updated Sep 01, 2022 | 21:43 IST

Chandigarh Municipal Corporation: चंढीगढ़ के सेक्टर -17 में एक बेहतरीन सुविधा की शुरुआत की गई है। यहां मुफ्त में गोल्फ कार्ट की सुविधा शुरू की गई है। इसका लाभ विदेशी पर्यटक, दिव्यांग, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी उठा सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
चंडीगढ़ के सेक्टर - 17 में फ्री गोल्फ कार्ट सर्विस शुरू
मुख्य बातें
  • चंडीगढ़ के सेक्टर -17 में शुरू की गई है गोल्फ कार्ट की सुविधा
  • प्लाजा घूमने के लिए बुजुर्गों और महिलाओं के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधा
  • सेक्टर -17 में प्रतिदिन डेढ़ सौ से दो सौ लोग उठा रहे सुविधा का लाभ

Golf Cart Service in Chandigarh: चंडीगढ़ के सेक्टर-17 को लोग सिटी ऑफ हर्ट कहते हैं। चंडीगढ़ घूमने आने वाला हर व्यक्ति सेक्टर-17 जरूर आता है। यही वजह है कि दिन ढलते ही सेक्टर-17 प्लाजा में शाम के समय काफी भीड़ जुटने लगती है। लोग यहां खरीदारी करने के साथ ही म्यूजिकल फाउंटेन का मजा भी लेते रहते हैं। ऐसे में अब सेक्टर-17 प्लाजा में लोगों के लिए नई सुविधा शुरू हो चुकी है। अब यहां फ्री गोल्फ कार्ट की सुविधा दी जा रही है।

बता दें कि चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से सेक्टर-17 स्थित प्लाजा घूमने आने वाले लोगों के लिए फ्री गोल्फ कार्ट सर्विस शुरू की गई है। खासकर प्लाजा घूमने, शापिंग के लिए आने वाली महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को यह सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि उन्हें प्लाजा का कुल 10 से 15 एकड़ हिस्सा घूमने में किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। गोल्फ कार्ट की मदद से लोग अब सेक्टर-17 के हर हिस्से तक जाने के लिए मुफ्त में गोल्फ कार्ट की सवारी कर सकेंगे।

सुविधा के पीछे यह है उद्देश्य

मिली जानकारी के अनुसार इसके अलावा फ्री गोल्फ कार्ट की यह सुविधा विदेशी पर्यटकों के अलावा दिव्यांगों के लिए भी उपलब्ध कराई जा रही है। बता दें कि सेक्टर-17 प्लाजा में रोजाना इस सुविधा का डेढ़ सौ से 200 लोग लाभ ले पा रहे हैं। बता दें कि प्रशासन की ओर से सेक्टर 17 प्लाजा में कुल 10 बैटरी वाले गोल्फ कार्ट की शुरुआत की गई है। दरअसल प्रशासन की ओर से फ्री गोल्फ कार्ट की यह सुविधा शुरू करने का कारण है कि लोगों को सेक्टर- 17 प्लाजा को एक्सप्लोर करने में कोई दिक्कत न हो। यहां आने वाले लोग प्लाजा के हर कोने तक पहुंच सकें।

इस वजह से है खास सेक्टर-17

जानकारी के लिए बता दें कि सेक्टर-17 में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए रोजाना यहां आते हैं। सेक्टर-17 चंडीगढ़ का बड़ा शापिंग डेस्टिनेशन है। यहां शहर के ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों के लोग भी खरीदारी के लिए आते रहते हैं। यहां हर बड़े ब्रांड के शोरूम उपलब्ध हैं। वहीं सेक्टर-17 में इस शहर का सबसे पुराना सिनेमा नीलम थिएटर भी यहीं पर है।