लाइव टीवी

Chandigarh News: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन बनेगा व‌र्ल्ड क्लास, 385 करोड़ रुपये में विकसित होंगे ये खास सुविधा

Updated Jul 20, 2022 | 14:07 IST

Chandigarh News: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को व‌र्ल्ड क्लास बनाने की योजना पर कार्य शुरू हो गया है। आरएलडीए ने स्‍टेशन के अपग्रेडेशन के लिए एक आरएफपी आमंत्रित किया है। जिस पर 2 अगस्‍त को बोली लगाई जाएगी। इस स्‍टेशन को करीब 385 करोड़ रुपये की लागत से डेवलप किया जाएगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन 385 करोड़ में बनेगा व‌र्ल्ड क्लास (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को व‌र्ल्ड क्लास बनाने की योजना पर कार्य शुरू
  • अपग्रेडेशन के लिए एक आरएफपी पर 2 अगस्‍त को लगाई जाएगी बोली
  • प्री-इंजीनियर और प्री-फैब तकनीक का उपयोग कर होगा डेवलपमेंट

Chandigarh News: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को व‌र्ल्ड क्लास बनाया जाएगा। यहां पर यात्रियों को वो सभी सुविधाएं मिलेंगी, जो विकसित देश के रेलवे स्‍टेशनों पर मिलती हैं। इस स्‍टेशन के डेवलपमेंट का कार्य रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) करेगा। आरएलडीए ने इसके लिए अपने प्रयास भी तेज कर दिए हैं। स्‍टेशन के अपग्रेडेशन के लिए एक आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) आमंत्रित किया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस स्टेशन को माड्यूलर कंसेप्ट पर डेवलप किया जाएगा। निर्माण के दौरान होने वाली असुविधा और लगने वाले समय को कम करने के लिए इसके निर्माण में प्री-इंजीनियर और प्री-फैब का उपयोग किया जाएगा। एक बार यह तकनीक सफल हो जाने के बाद इसे सभी स्टेशनों के विकास कार्यों में उपयोग किया जाएगा।

स्‍टेशन डेवलपमेंट की जानकारी देते हुए आरएलडीए के अधिकारियों ने बताया कि, स्टेशन अपग्रेडेशन का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को वर्ल्‍ड लेवल की सर्वोत्तम सुविधाएं देना है। योजना के अनुसार, सबसे पहले स्टेशन के डिजाइन और प्रमुख अपग्रेडेशन का कार्य किया जाएगा। इसमें भवन को बगैर तोड़े इसके डिजाइन को बदला जाएगा। इसके बाद मुख्‍य गेट की तरफ एक बड़ा प्लाजा और इसके दोनों तरफ एक डेडीकेटेड मार्ग बनाया जाएगा। इसके अलावा वाहनों और पैदल यातायात के लिए अगल रास्‍ता और ड्रॉप-ऑफ और पिकअप के लिए अगल-अलग आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा पंचकूला साइड में भी एक रूफ प्लाजा बनाने का प्रस्‍ताव है।

385 करोड़ रुपये में होगा अपग्रेडेशन

अधिकारियों के अनुसार, इन कार्यों के लिए 2 अगस्त, 2022 को बोली खुलने वाली है। जिसके बाद स्टेशन को ईपीसी मॉडल पर अपग्रेड करने का कार्य शुरू किया जाएगा। इस अपग्रेडेशन पर करीब 385 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। आरएलडीए के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश डुडेजा ने बताया कि, भविष्य की सभी जरूरतों को ध्‍यान में रखकर रेलवे स्टेशन को विकसित किया जाएगा। अपग्रेड हो जाने के बाद इस स्टेशन पर यात्रियों को एयरपोर्ट की तरह अत्याधुनिक लॉबी, पेड लाउंज, फूड कोर्ट, ऑफिस व रिटेल स्पेस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा स्‍टेशन पर कई अतिरिक्त लिफ्ट और एस्केलेटर भी लगाए जाएंगे।