लाइव टीवी

Chandigarh Bird Park: बर्ड पार्क में अब डेढ़ घंटे अधिक कर सकेंगे पंछियों का दीदार, बंद होने के समय में बदलाव

Updated Mar 30, 2022 | 15:17 IST

Chandigarh Bird Park: बढ़ती गर्मी के कारण चंडीगढ़ बर्ड पार्क के बंद होने के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। अब यह पार्क सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहेगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
चंडीगढ़ बर्ड पार्क का बदला समय।
मुख्य बातें
  • गर्मी के कारण चंडीगढ़ बर्ड पार्क के बंद होने के समय को बदला गया
  • यह बर्ड पार्क अब शाम 5:30 बजे तक खुला रहेगा
  • पार्क के खुलने के समय नहीं हुआ कोई बदलाव

Chandigarh Bird Park: चंडीगढ़ प्रशासन ने बर्ड पार्क के बंद होने के समय में बड़ा बदलाव किया है। अब पर्यटक इस पार्क में सैकड़ों खूबसूरत व विदेशी पंछियों का दीदार डेढ़ घंटा ज्यादा समय तक कर सकेंगे। समय में हुए इस बदलाव के बारे में जानकारी देते हुए चंडीगढ़ फोरेस्ट विभाग ने बताया कि, सुखना लेक के पास बने विशाल बर्ड पार्क में पर्यटक अब शाम 5:30 बजे तक घूम सकते हैं। फोरेस्ट विभाग ने समय में यह बदलाव बढ़ती गर्मी के कारण किया है।

अभी 4 बजे बंद हो जाता था बर्ड पार्क

चंडीगढ़ बर्ड पार्क अभी तक शाम 4 बजे तक खुलता था। इस बर्ड पार्क में विदेशी पंछियों को देखने के लिए प्रतिदिन हजारों पर्यटक आते हैं, लेकिन बढ़ती गर्मी के कारण पयर्टकों की संख्‍या घटने लगी थी। जिस कारण से शाम के समय को बढ़ाया गया है। वहीं सुबह इस बर्ड पार्क के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह पहले की तरह सुबह 10 बजे ही खुलेगा। 1 अप्रैल से नया समय लागू हो जाएगा।

बर्ड पार्क में ये पक्षी हैं खास

इस बर्ड पार्क में सैकड़ों प्रजाति के बर्ड्स रहते हैं। हालांकि इनमें से कई ऐसे पक्षी हैं, जो इस पार्क को खास बनाते हैं। इनमें व्हाइट स्वान, ब्लैक स्वान, अफ्रीकन लव बर्ड्स, बडगेरिगर्स, वूड डक, गोल्डन, येलो पीजेंट, ग्रीन विंग मकाओ, सन कोनर्स, अफ्रीकन ग्रे पैरेट, फिंचिज और मैलानिस्टिक पीजेंट जैसी प्रजातियों के पक्षी रहते हैं। पार्क में इनके प्रकृति के हिसाब से अलग-अलग विशालकाय पिंजरे बनाए गए हैं।

यह है पार्क का टिकट रेट

इस बर्ड पार्क में पक्षियों को देखने के लिए 5 साल तक के बच्चों से कोई शुल्‍क नहीं लिया जाता है। वहीं 5 से 12 साल तक 30 रुपये और इससे ऊपर 50 रुपये टिकट लगती है। पार्क की टिकट ऑनलाइन यूपीआई मोड से भी ली जा सकती है। वहीं बर्ड पार्क में एंट्री की कोई टिकट नहीं है। ऐसे में अगर किसी को पक्षियों की विशालकाय पिंजरों की तरफ न जाना हो तो वह बर्ड पार्क को बिना पैसे खर्च किए अंदर से घूम सकता है। यहां काफी सुंदर पार्क, आर्ट वर्क और बच्चों के झूले मौजूद हैं।