लाइव टीवी

वो 5 भारतीय क्रिकेटर, जिन्होंने एक से ज्यादा टीम के साथ जीती आईपीएल ट्रॉफी

Updated May 31, 2021 | 02:54 IST

आईपीएल में कई भारतीय क्रिकेटर्स रहे हैं, जिन्होंने जिन्होंने एक से ज्यादा टीम के साथ आईपीएल ट्रॉफी जीती है। आइए आपको ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
रोहित शर्मा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आगाज साल 2008 में हुआ था और तब से यह टूर्नामेंट लगातार कामयाबी के झंडे गाड़ रहा है। लीग में जहां कई बड़े और दिलचस्प रिकॉर्ड बने वहीं खिलाड़ियों ने अनोखी उपलब्धियां भी हासिक कीं। कई क्रिकेटर्स को आईपीएल में एक भी खिताब नसीब नहीं हो सका तो वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे, जिन्होंने एक से ज्यादा टीमों के साथ ट्रॉफी अपने नाम की। आइएल आपको उन 5 भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बताते हैं, जो एक से अधिक टीमों के साथ आईपीएल ट्रॉफी जीतने में सफल रहे। 

रोहित शर्मा

'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा 'रिकॉर्ड' छह बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुके हैं। उन्होंने कप्तान के रूप में 5 जबकि बतौर टीम के सदस्य 1 ट्रॉफी जीती। रोहित ने साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स (डीसी) के साथ अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। इसके बाद वह 2011 में मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए थे। उनके नेतृत्व में मुंबई 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनी थी। 

हरभजन सिंह

भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह एक दशक तक मुंबई इंडियंस के साथ रहे। हरभजन मुंबई की उस टीम में शामिल थे, जिसने 2013, 2015 और 2017 में ट्रॉफी पर कब्जा किया। इसके बाद वह साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ गए थे। हरभजन के आने के बाद चेन्नई ने उसी साल सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर खिताब जीता। 

पार्थिव पटेल

विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल आईपीएल में कई टीमों के लिए खेल चुके हैं। हालांकि, उन्होंने ट्रॉफी सिर्फ मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जीती। उन्होंने पहली आईपीएल ट्रॉफी 2010 में सीएसके के साथ जीती। हालांकि, वह प्लेइंग इलेवन में नियमित नहीं थे और उस सीजन में केवल 4 मैच खेले थे। इसके बाद उन्होंने 2015 और 2017 में मुंबई के संग खिताब जीता।

प्रज्ञान ओझा

भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर भी एक से ज्यादा टीम के साथ आईपीएल खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने तीन बार आईपीएल ट्रॉफी जीती। ओजा साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा थे जिसने खिताब अपने नाम किया। वह 2012 में मुंबई में शामिल हुए और अगले 4 वर्षों तक टीम के लिए खेले। उन्होंने इस दौरान 2 टाइटल टाइल जीते। 

अंबाती रायुडू

चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख खिलाड़ियों  में से एक अंबाती रायुडू मुंबई की टीम के साथ 8 साल रहे हैं। उन्होंने 4 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। रायुडू ने मुंबई के साथ 2013, 2015 और 2017 में खिताब जीते जबकि चेन्नई के साथ 2018 में कब्जा किया। वह चेन्नई की टीम में 2018 में आए थे। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल