लाइव टीवी

क्रिकेट साउथ अफ्रीका अवॉर्ड 2021 की दौड़ में इस बार ये दो खिलाड़ी सबसे आगे

Updated May 24, 2021 | 20:28 IST

CSA Awards 2021: इस बार के क्रिकेट साउथ अफ्रीका अवॉर्ड्स के शीर्ष पुरस्कार की दौड़ में एक तेज गेंदबाज और एक बल्लेबाज का नाम शामिल है। यहां जानिए किन खिलाड़ियों को नामित किया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP, File Image
South Africa cricket team, CSA Awards 2021
मुख्य बातें
  • क्रिकेट साउथ अफ्रीका अवॉर्ड्स 2021
  • सीएसए अवॉर्ड्स की दौड़ में इस बार दो खिलाड़ी सबसे आगे
  • दक्षिण अफ्रीका के नामंकित खिलाड़ियों की सूची जारी हुई

जोहानिसबर्गः तेज गेंदबाज एनरिच नोर्ट्जे और बल्लेबाज एडेन मार्कराम को क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के पुरस्कारों के लिए नामित किया है। नोर्ट्जे को टेस्ट के अलावा एक दिवसीय सूची में भी जगह मिली है। मार्कराम और नोर्ट्जे के अलावा दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवरों के कप्तान तेंबा बावुमा और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रेसी वान डेर डुसेन को भी साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ियों के वर्ग के नामित किया गया है।

मार्कराम, नोर्ट्जे, बावुमा के अलावा टेस्ट कप्तान डीन एल्गर साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट क्रिकेटर के पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं। साल के सर्वश्रेष्ठ एक दिवसीय पुरुष क्रिकेटर की सूची में आक्रमक बल्लेबाज डेविड मिलर, ऑलराउंडर एंडिले फेहलुकवायो और वान डेर डुसेन के अलावा नोर्ट्जे को नामित किया गया है।

कुछ अन्य पुरस्कारों की लिस्ट

  • साल के सर्वश्रेष्ठ टी20 पुरुष क्रिकेटर की दौड़ में जानेमन मलान, मार्कराम, स्पिनर तबरेज शम्सी और वान डेर डुसेन शामिल हैं।
  • साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर पुरस्कार की सूची में आलराउंडर शबनिम इस्माइल, आक्रामक बल्लेबाज लिजेल ली, लेग स्पिन आलराउंडर सुने लुस और सलामी बल्लेबाज लॉरा वोलवार्ट शामिल हैं।
  • साल की सर्वश्रेष्ठ महिला टी20 पुरस्कार के वर्ग में एनेके बॉश, तजमीन ब्रिट्स, शबनिम और लुस को नामित किया गया है।
  • साल की सर्वश्रेष्ठ महिला एक दिवसीय खिलाड़ियों की सूची में शबनिम, मारिजेन केप, लिजेल और लॉरा को जगह मिली है।

सीएसए ने पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मखाया एनटिनी के नाम पर नया द मखाया एनटिनी पावर आफ क्रिकेट पुरस्कार देने को भी स्वीकृति दी। विजेता खिलाड़ियों की घोषणा 31 मई को की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल