लाइव टीवी

कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद मैग लैनिंग का हैरानी भरा फैसला, इस वजह से किया क्रिकेट से किनारा

Updated Aug 10, 2022 | 14:59 IST

Meg Lanning takes break from cricket: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मैग लैनिंग ने क्रिकेट से किनारा करने का फैसला किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
मैग लैनिंग
मुख्य बातें
  • मैग लैनिंग 230 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं
  • लैनिंग 8 हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बना चुकी हैं
  • उन्हें साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिली थी

सिडनी: विश्व कप विजेता कप्तान मैग लैनिंग इस साल के आखिर में भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी नहीं करेंगी क्योंकि खुद पर फोकस करने के लिये वह खेल से अनिश्चितकाल के लिए विश्राम ले रही हैं। ऑस्ट्रेलिया को दिसंबर में पांच टी20 मैचों के लिये भारत का दौरा करना है। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू श्रृंखला और अगले साल दक्षिण अफ्रीका में टी20 विश्व कप खेलना है। 

लैनिंग ने एक बयान में कहा, ‘‘कुछ साल अति व्यस्त रहने के बाद मैंने कुछ समय खुद पर फोकस करने के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया है।’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और अपनी साथी खिलाड़ियों की शुक्रगुजार हूं। मैं अपनी निजता का सम्मान किए जाने की उम्मीद करती हूं।’’

यह भी पढ़ें- Commonwealth Games 2022: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दी 3 विकेट से मात

हाल ही में लैनिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में स्वर्ण पदक जीता है। लैनिंग ने 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और 2014 में कप्तान बनीं। उन्होंने 171 मैचों में आस्ट्रेलिया की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने टी20 और 50 ओवरों के विश्व कप जीते।

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा भारत का स्वर्ण पदक का सपना, रजत से करना पड़ा संतोष

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल