लाइव टीवी

IPL 2021 schedule: आईपीएल 2021 का पूरा कार्यक्रम हुआ जारी, पहले मैच में आमने-सामने होंगे मुंबई और आरसीबी

Updated Mar 07, 2021 | 15:40 IST

Indian Premier League 2021: इंडियन प्रीमियर लीग (2021) का पूरा कार्यक्रम जारी हो गया है। पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा।

Loading ...
सांकेतिक फोटो
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2021 का शेड्यूल जारी हो गया
  • टूर्नमेंट इस बार भारत में खेला जाएगा
  • सभी मुकाबले न्यूट्रल वैन्यू पर खेले जाएंगे

रविवार को  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया गया है। आईपीएल के पहले मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) आमने-सामने होंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच 9 अप्रैल को चेन्नई में खेला जाएगा जबकि फाइनल 30 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल के अलावा आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबले भी खेले जाएंगे। पिछले बार जहां लीग यूएई में आयोजित की गई थी वहीं इस मर्तबा भारत में आयोजन होगा। टूर्नामेंट भारत के छह शहरों- अहमदाबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आयोजित किया जाएगा।

लीग स्टेज में हर टीम चार स्थानों पर मैच खेलेगी

टूर्नामेंट में कुल 56 लीग मुकाबले खेले जाएंगे। चेन्नई, कोलकाता, बैंगलोर और मुंबई जहां 10-10 मैचों की मेजबानी करेंगे वहीं अहमदाबाद और दिल्ली में 8-8 मैच होंगे। लीग स्टेज में हर टीम चार स्थानों पर मैच खेलेगी। इस बार आईपीएल में कोई भी टीम अपने घर में मैच नहीं खेलेगी। सभी टीमें लीग स्टेज में छह स्थानों में से चार पर ही मैच खेलेंगी। पूरी सीजन में 11 डबल हेडर खेले जाएंगे। दोपहर वाले मैच 3:30 से शुरू होंगे वहीं शाम का मुकाबले का आगाज 7:30 बजे से होगा। बता दें कि टूर्नामेंट के दौरान मैचों में दर्शकों की मौजूदगी पर फैसला नहीं किया गया है।

ये है आईपीएल 2021 का पूरा कार्यक्रम

 तारीख  मैच  समय  मैदान
 9 अप्रैल, 2021  MI vs RCB  7:30 शाम  चेन्नई
 10 अप्रैल, 2021  CSK vs DC  7:30 शाम  मुंबई
 11 अप्रैल, 2021  SRH vs KKR  7:30 शाम  चेन्नई
 12 अप्रैल, 2021  RR vs PK  7:30 शाम  मुंबई
 13 अप्रैल, 2021  KKR vs MI  7:30 शाम  चेन्नई
 14 अप्रैल, 2021  SRH vs RCB  7:30 शाम  चेन्नई
 15 अप्रैल, 2021  RR vs DC  7:30 शाम  मुंबई
 16 अप्रैल, 2021  PK vs CSK  7:30 शाम  मुंबई
 17 अप्रैल, 2021  MI vs SRH  7:30 शाम  चेन्नई
 18 अप्रैल, 2021  RCB vs KKR  3:30 दोपहर   चेन्नई
 18 अप्रैल, 2021  DC vs PK  7:30 शाम  मुंबई
 19 अप्रैल, 2021  CSK vs RR  7:30 शाम  मुंबई
 20 अप्रैल, 2021  DC vs MI  7:30 शाम  चेन्नई
 21 अप्रैल, 2021  KKR vs CSK  7:30 शाम  चेन्नई
 22 अप्रैल, 2021  RCB vs RR  7:30 शाम  मुंबई
 23 अप्रैल, 2021  PK vs MI  7:30 शाम  चेन्नई
 24 अप्रैल, 2021  RCB vs RR  7:30 शाम  मुंबई
 25 अप्रैल, 2021  CSK vs RCB  3:30 दोपहर   मुंबई
 25 अप्रैल, 2021  SRH vs DC  7:30 शाम  चेन्नई
 26 अप्रैल, 2021  PK vs KKR  7:30 शाम  अहमदाबाद
 27 अप्रैल, 2021  DC vs RCB   7:30 शाम  अहमदाबाद
 28 अप्रैल, 2021  CSK vs SRH  7:30 शाम  दिल्ली
 29 अप्रैल, 2021  MI vs RR  3:30 दोपहर   दिल्ली
 29 अप्रैल, 2021  DC vs KKR  7:30 शाम  अहमदाबाद
 30 अप्रैल, 2021  PK vs RCB  7:30 शाम  अहमदाबाद
 1 मई, 2021  MI vs CSK  7:30 शाम  दिल्ली
 2 मई, 2021  RR vs SRH  7:30 शाम  दिल्ली
 2 मई, 2021  PK vs DC  3:30 दोपहर  अहमदाबाद
 3 मई, 2021  KKR vs RCB  7:30 शाम  अहमदाबाद
 4 मई, 2021  SRH vs MI  7:30 शाम  दिल्ली
 5 मई, 2021  RR vs CSK  7:30 शाम  दिल्ली
 6 मई, 2021  RCB vs PK  7:30 शाम  अहमदाबाद
 7 मई, 2021  SRH vs CSK  7:30 शाम  दिल्ली
 8 मई, 2021  KKR vs DC  3:30 दोपहर  अहमदाबाद
 8 मई, 2021  RR vs MI      7:30 शाम  दिल्ली
 9 मई, 2021  CSK vs PK  3:30 दोपहर  बैंगलुरु
 9 मई, 2021  RCB vs SRH  7:30 शाम  कोलकाता
 10 मई, 2021  MI vs KKR  7:30 शाम  बैंगलुरु
 11 मई, 2021  DC vs RR  7:30 शाम  कोलकाता
 12 मई, 2021  CSK vs KKR  7:30 शाम  बैंगलुरु
 13 मई, 2021  MI vs PK  3:30 दोपहर  बैंगलुरु
 13 मई, 2021  SRH vs RR  7:30 शाम  कोलकाता
 14 मई, 2021  RR vs DC  7:30 शाम  कोलकाता
 15 मई, 2021  KKR vs PK  7:30 शाम  बैंगलुरु
 16 मई, 2021  RR vs RCB  3:30 दोपहर  कोलकाता
 16 मई, 2021  CSK vs MI  7:30 शाम  बैंगलुरु
 17 मई, 2021  DC vs SRH      7:30 शाम  कोलकाता
 18 मई, 2021  KKR vs RR  7:30 शाम  बैंगलुरु
 19 मई, 2021  SRH vs PK  7:30 शाम  बैंगलुरु
 20 मई, 2021  RCB vs MI  7:30 शाम  कोलकाता
 21 मई, 2021   KKR vs SRH    3:30 दोपहर  बैंगलुरु
 21 मई, 2021   DC vs CSK  7:30 शाम  कोलकाता
 22 मई, 2021   PK vs RR  7:30 शाम              बैंगलुरु
 23 मई, 2021   MI vs DC  3:30 दोपहर  कोलकाता
 23 मई, 2021   RCB vs CSK  7:30 शाम  कोलकाता
         
 25 मई, 2021  पहला क्वालिफायर  7:30 शाम  अहमदाबाद
 26 मई, 2021  एलिमिनेटर      7:30 शाम  अहमदाबाद
 28 मई, 2021  दूसरा क्वालिफायर  7:30 शाम  अहमदाबाद
 30 मई, 2021  फाइनल  7:30 शाम  अहमदाबाद

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल