लाइव टीवी

बेन स्टोक्स का ये ट्वीट हुआ वायरल, विराट कोहली के लिए लिख दिया कुछ ऐसा

Updated Feb 03, 2020 | 23:32 IST

Ben Stokes tweet on Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार कप्तान विराट कोहली को लेकर इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने एक ऐसा ट्वीट किया जो खूब वायरल हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
Virat Kohli and Ben Stokes

लंदन: इस समय अगर विश्व में कोई सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है, तो वो भारतीय कप्तान विराट कोहली ही हैं। वैसे ही दुनिया में अगर सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर की बात आती है तो हर प्रारूप में सिर्फ एक ही नाम मन में आता है, इंग्लैंड के बेन स्टोक्स। सालों से क्रिकेट खेलते हुए ये दोनों अच्छे दोस्त भी बन चुके हैं। सोमवार को ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने विराट कोहली से जुड़ा एक ट्वीट किया जो तेजी से वायरल हुआ है।

सोशल मीडिया पर जो तस्वीर घूम रही है उसमें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली फोन पर बात करते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो पर इंग्लिश दिग्गज बेन स्टोक्स ने अपने मजाकिया लहजे का एक बार फिर परिचय दिया। क्रिकेट बेवसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह फोटो ट्वीट की जिसमें कोहली भारतीय टीम की जर्सी में हैं और फोन पर बात करते नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ लिखा है, 'अगर आप कोहली के साथ फोन पर बात कर रहे हैं तो उनसे क्या कहेंगे।'

इस पर बेन स्टोक्स ने ट्वीट किया, 'बेन स्टोक्स' - अगर आप जानते हैं तो जानते हैं (इफ यू नो यू नो)। समझने वाले समझ गए होंगे क्योंकि विराट कोहली आम तौर पर मैदान पर एक वाक्य का उपयोग करते हैं जिसके बोलने के तरीके को बेन स्टोक्स के नाम से तुलना करके देखा जाने लगा, कई बार मजाक-मजाक में इसकी चर्चा मीडिया व तमाम वीडियोज में भी होती देखी गई है।

खैर, इस समय इन दोनों ही खिलाड़ियों का समय अच्छा चल रहा है। एक तरफ जहां बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने धाकड़ खेल से फैंस का दिल जीत रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ हैं विराट कोहली जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने रविवार को तब इतिहास रचा जब टीम ने न्यूजीलैंड को उसी के घर पर टी20 सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल