लाइव टीवी

क्विंटन डी कॉक बने दक्षिण अफ्रीकी प्लेयर ऑफ द ईयर, लुंगी नगिडी ने मारी सीमित ओवरों के पुरस्कारों में बाजी

Updated Jul 05, 2020 | 16:36 IST

Quinton De Kock Lungi Ngidi dominated CSA Awards: दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवरों की टीम के नए कप्तान क्विंटन डिकॉक और युवा गेंदबाज लुंगी नगिडी ने दक्षिण अफ्रीका के सालाना क्रिकेट पुरस्कार में बाजी मारी है।

Loading ...
quinton de Kock
मुख्य बातें
  • क्विंटन डी कॉक ने जीते सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर सहित 3 पुरस्कार
  • वनडे और टी20 अवार्ड्स में लुंगी नगिडी ने मारी बाजी
  • एनरिक नॉर्टजे को मिला साल के सर्वश्रेष्ठ युवा क्रिकेटर का पुरस्कार

जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवरों के कप्तान क्विंटन डी कॉक को शनिवार को दक्षिण अफ्रीका का पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। उनके अलावा लॉरा वोल्वार्डट, दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुनी गईं। डी कॉक ने करियर में दूसरी बार क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। 

दूसरी बार क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने वाले छठे क्रिकेटर
उन्हें क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अलावा टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर और खिलाड़ियों का प्लेयर ऑफ द ईयर खिताब से भी नवाजा गया। डी कॉक इस पुरस्कार को दूसरी बार पाने वाले दक्षिण अफ्रीका के छठे खिलाड़ी हैं। डी कॉक से पहले दो यह पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों में जैक कैलिस (2004 और 2011), मखाया एनटिनी (2005 और 2006), हाशिम अमला (2010 और 2013), एबी डिविलियर्स (2014 और 2015) और कगिसो रबाडा (2016 और 2018) शामिल हैं।

सीमित ओवरों की क्रिकेट में नगिडी ने मारी बाजी 
टेस्ट क्रिकेट में बाजी डी कॉक के नाम रही वहीं लुंगी नगिडी ने सीमित ओवर की क्रिकेट में बाजी मारी। लुंगी नगिडी को वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। वहीं युवा खिलाड़ी एनरिक नॉर्टजे को इंटरनेशनल न्यूकमर ऑफ द ईयर चुना गया। वहीं उन्हें साल की सर्वश्रेष्ठ गेंद डालने के लिए भी पुरस्कार दिया गया। उन्होंने तीसरे वनडे में डेविड वॉर्नर को शानदार तरीके से आउट किया था। किलर मिलर के नाम से विख्यात डेविड मिलर को  फैंस प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया।



पुरस्कार विजेताओं की पूरी लिस्ट 
दक्षिण अफ्रीका पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर: क्विंटन डी कॉक
दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेटर ऑफ द इयर: लौरा वोल्वर्ट
स्टैंडर्ड बैंक टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: क्विंटन डी कॉक
स्टैंडर्ड बैंक वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर: लुंगी नगिडी
स्टैंडर्ड बैंक टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर: लुंगी नगिडी
दक्षिण अफ्रीका मेल प्लेयर्स प्लेयर ऑफ द ईयर: क्विंटन डी कॉक
दक्षिण अफ्रीका फैंस प्लेयर ऑफ द ईयर: डेविड मिलर
केएफसी स्ट्रीटवाइज अवार्ड: मेगान डुप्रीज (इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 विश्व कप में जड़ा छक्का)
डिलीवरी ऑफ द ईयर: एनरिक नॉर्जे (तीसरे वनडे में डेविड वार्नर को आउट करना)
इंटरनेशनल न्यूकमर ऑफ द ईयर (पुरुष): एनरिक नॉर्टजे)
इंटरनेशनल महिला न्यूकमर ऑफ द ईयर : नॉन कुलुलेको मलाबा
वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर( महिला): लौरा वोल्वार्ट
दक्षिण अफ्रीका प्लेयर्स प्लेयर ऑफ द ईयर( महिला): लौरा वोल्वार्ट
टी 20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर(महिला): शबनम इस्माइल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल