लाइव टीवी

CSK IPL 2022 Retained Players List: धोनी के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने किन खिलाड़ियों को किया रिटेन, देखें लिस्ट

Updated Dec 01, 2021 | 09:10 IST

CSK IPL 2022 Retained and Released Players List: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम का खुलासा कर दिया है।

Loading ...
Chennai Super Kings Retained Players
मुख्य बातें
  • इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022
  • चेन्नई ने रिटेन खिलाड़ियों की घोषणा की
  • चेन्नई ने IPL 2021 का खिताब जीता था

IPL 2022, CSK Retained and Released Players List: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम का ऐलान हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने भी रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी। 30 नवंबर खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख थी। बता दें कि एक टीम को सिर्फ चार खिलाड़ी रिटेन करने की अनुमति दी गई गई थी। कोई फ्रेंचाइजी तीन से ज्यादा भारतीय और दो से अधिक विदेशी खिलाड़ी बरकरार नहीं रख सकती थी।

डिफेंडिंग चैंपियन है चेन्नई सुपर किंग्स

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में सीएसएक ने पिछले सीजन के खिताब पर कब्जा जमाया था। चेन्नई ने 13वें सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन किया था लेकिन धोनी के धुरंधरों ने अगले सीजन में कमाल कर दिया और टीम चौथी बार चैंपियन बनकर उभरी। चेन्नई ने पहली ट्रॉफी साल 2010 और दूसरी 2011 में जबकि तीसरी 2018 में अपने नाम की। इसके बाद सीएसके ने 2021 में आईपीएल ट्रॉफी हासिल की। चारों मर्तबा टीम की कमान धोनी के पास थी। अब चेन्नई सुपर किंग्स अगले सीजन में खिताब को बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी। 

चेन्नई ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन (CSK retention list 2022)

1. रवींद्र जडेजा (16 करोड़ रुपए) 

2. एम एस धोनी (12 करोड़ रुपए) 

3. मोईन अली (8 करोड़ रुपए)

4. रुतुराज गायकवाड़ (6 करोड़ रुपए) 

बजटः चेन्नई के पास नीलामी के लिए 48 करोड़ रुपए बाकी रहेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स के कोच लक्ष्‍मीपति बालाजी ने चारों खिलाड़‍ियों की खूबी बताई और उम्‍मीद जताई कि टीम हमेशा की तरह खिताब जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगाएगी। उन्‍होंने कहा कि धोनी को रिप्‍लेस करना नामुमकिन है। वो मेरे कप्‍तान हैं। सीएसके की टीम के खिलाड़ी एक परिवार की तरह हैं। कुछ खिलाड़‍ियों को छोड़ना मुश्किल हुआ। मगर नीलामी में देखेंगे कि क्‍या सर्वश्रेष्‍ठ हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल