लाइव टीवी

IPL 2022 CSK Players List: आईपीएल 2022 में ऐसी होगी की जडेजा नई टीम, ये हैं 25 सुपर किंग्स का नाम

Updated Mar 24, 2022 | 15:04 IST

IPL 2022 CSK Team Players List, Chennai Super Kings Full Squad: आईपीएल 2022 की नीलामी में 48 करोड़ रुपये के साथ उतरी रविंद्र जडेजा की चेन्नई सुपर किंग्स ने इन 25 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। आईपीएल-15 के लिए ऐसी है जडेजा की सेना।

Loading ...
आईपीएल 2022 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स टीम के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
मुख्य बातें
  • चेन्नई ने आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले रिटेन किए थे तीन भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी
  • नीलामी में धोनी की टीम 48 करोड़ रुपये के साथ मैदान में बोली लगाने उतरी थी
  • सीएसके की टीम में नीलामी से पहले खाली थे 7 विदेशी और 17 भारतीय खिलाड़ियों के लिए जगह

IPL CSK (Chennai Super Kings) Team 2022 Players List, Squad: साल 2021 में चौथी बार आईपीएल का खिताब जीतने वाले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की कमान इस बार रवींद्र जडेजा के हाथों में। फरवरी में हुई नीलामी प्रक्रिया में चार बार की चैंपियन चेन्नई का टीम मैनेजमेंट हमेशा से अनुभव को वरीयता दी है। इसी वजह से टीम को कई बार डैड्स आर्मी के टैग दिया जा चुका है। ऐसे में एक बार फिर जडेजा की चेन्नई की टीम के गठन की जिम्मेदारी मिली है निश्चित तौर पर एक बार फिर टीम में पुरानी झलक नीलामी के बाद नजर आ रही है। चेन्नई ने अपने कोटे के सभी 25 खिलाड़ियों को चुन लिया है। 

इन खिलाड़ियों को किया गया रिटेन

चेन्नई सुपर किंग्स ने नीलामी से पहले चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़ और मोईन अली शामिल हैं। सीएसके ने रवींद्र जडेजा को 16 करोड़ रुपये में, एमएस धोनी को 12 करोड़ रुपये में, रुतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ और इंग्लैंड के ऑलराउंडर 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। 

चेन्नई की टीम नीलामी में 48 करोड़ रुपये के साथ उतरी है। उसका लक्ष्य 7 विदेशी और 14 देसी खिलाड़ियों सहित कुल 21 खिलाड़ियों को खरीदने का है। ऐसे में नीलामी में पहले दिन सीएसके की टीम खबर लिखे जाने तक 4 खिलाड़ियों को खरीदने में सफल हुई। ये है पहले दिन की नीलामी के समाप्त होने तक चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी लिस्ट।

दीपक चाहर को 14 करोड़ में खरीदा

दीपक चाहर को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर दी। चाहर आईपीएल में नीलाम होने वाले भारत के सबसे महंगे गेंदबाज बन गए हैं। उनके अलावा पहले दिन चेन्नई ने अंबाती रायुडू, ड्वेन ब्रावो और रॉबिन उथप्पा को टीम में शामिल किया। ये चारों खिलाड़ी पिछले साल खिताब जीतने वाली टीम में थे। इनके अलावा  पहले दिन केएम आसिफ और तुषार देशपांडे को टीम ने खरीदा।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) [Chennai Super Kings Squad and Players FULL list]

रिटेन खिलाड़ी: रवींद्र जडेजा(16 करोड़), एमएस धोनी(12 करोड़), मोईन अली(8 करोड़), रुतुराज गायकवाड़( 6 करोड़),

नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी: दीपक चाहर(14 करोड़) अंबाती रायुडू(6.75 करोड़), ड्वेन ब्रावो(4.4 करोड़) और रॉबिन उथप्पा(2 करोड़),केएम आसिफ( 20 लाख), तुषार देशपांडे( 20 लाख), शिवम दुबे( 4 करोड़), महीष तीक्षणा( 70 लाख), राजवर्धन हंगरगेकर(1.5 करोड़), सिमरजीत सिंह( 20 लाख), डेवेन कॉन्वे (1 करोड़), मिचेल सेंटनर(1.9 करोड़), ड्वेन प्रीटोरियस( 50 लाख), एडम मिल्ने(1.9 करोड़), सुभ्रांश सेनापति(20 लाख), मुकेश चौधरी( 20 लाख), प्रशांत सोलंकी( 1.2 करोड़), सी हरि निशांत(20लाख) ,एन जगदीशन( 20 लाख), के भगत वर्मा(20 लाख)

CHENNAI SUPER KINGS (CSK) FULL SQUAD AND PLAYERS LIST- चेन्नई सुपर किंग्स

सीरियल नंबर खिलाड़ी  देश  बेस प्राइज नीलामी कीमत
1 एमएस धोनी भारत      रिटेन 12 करोड़
2 रवींद्र जडेजा भारत      रिटेन 16 करोड़
3 रुतुराज गायकवाड़ भारत      रिटेन 06 करोड़
4 मोईन अली इंग्लैंड      रिटेन 08 करोड़
5 दीपक चाहर भारत  2 करोड़ 14 करोड़ 
6 अंबाती रायुडू भारत 2 करोड़ 06.75 करोड़
7 ड्वेन ब्रावो वेस्टइंडीज 2 करोड़  04.40 करोड़
8 रॉबिन उथप्पा भारत  2 करोड़ 02.00 करोड़ 
9 केएम आसिफ भारत 20 लाख 20 लाख
10 तुषार देशपांडे भारत 20 लाख 20 लाख 
11 शिवम दुबे भारत 50 लाख 4 करोड़
12 महीष तीक्षणा श्रीलंका 50 लाख 70 लाख
13 राजवर्धन हंगरगेकर भारत  30 लाख 1.5 करोड़
14 सिमरजीत सिंह भारत 20 लाख 20 लाख
15 डेवेन कॉन्वे न्यूजीलैंड 1 करोड़ 1 करोड़
16 मिचेल सेंटनर न्यूजीलैंड 1 करोड़ 1.9 करोड़
17 ड्वेन प्रीटोरियस द. अफ्रीका 50 लाख  50 लाख
18 एडम मिल्ने न्यूजीलैंड 1.5 करोड़ 1.9 करोड़
19 सुभ्रांशु सेनापति भारत 20 लाख 20 लाख
20 मुकेश चौधरी भारत 20 लाख  20 लाख
21 प्रशांत सोलंकी भारत 20 लाख 1.2 करोड़
22 सी हरि निशांत भारत 20 लाख  20 लाख
23 एन जगदीशन भारत 20 लाख  20 लाख
24 क्रिस जॉर्डन इंग्लैंड 2 करोड़ 3.6 करोड़
25 के भगत वर्मा भारत 20 लाख  20 लाख

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स इस बार खिताब बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी लेकिन उसके कई ऐसे धुरंधर टीम में नहीं होंगे जो लंबे समय से उनकी टीम का हिस्सा थे, जिसमें सबसे ऊपर सुरेश रैना और फाफ डुप्लेसिस का नाम आता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल