लाइव टीवी

Delhi Capitals, IPL 2021: आखिरी समय में अब दिल्ली कैपिटल्स में हुई इस खिलाड़ी की एंट्री

Updated Sep 15, 2021 | 20:18 IST

Who is Kulwant Khejroliya, Delhi Capitals, IPL 2021 DC Squad: आईपीएल 2021 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम में एक चोटिल खिलाड़ी की जगह नए खिलाड़ी की एंट्री हो गई है। टूर्नामेंट 19 सितंबर से शुरू होगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
Kulwant Khejroliya: Delhi Capitals IPL 2021 squad
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2021 का दूसरे चरण - आखिरी समय में टीमों में बदलाव जारी
  • दिल्ली कैपिटल्स ने चोटिल खिलाड़ी मनीमरन सिद्धार्थ की जगह नए खिलाड़ी को दी एंट्री
  • अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल हुए कुलवंद खेजरोलिया

आईपीएल 2021 का दूसरा चरण यूएई में शुरू होना है और इसमें अब कुछ ही दिन का समय बाकी है। टूर्नामेंट में बाकी बचे 31 मुकाबले 19 सिंतबर से दुबई, अबु धाबी और शारजाह के मैदानों में खेले जाने हैं। टूर्नामेंट करीब है और अंतिम समय में टीमों में खिलाड़ियों की एंट्री व बदलाव जारी हैं। ताजा खबर दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स में अब कुलवंत खेजरोलिया की एंट्री हुई है। बायें हाथ के तेज गेंदबाज खेजरोलिया नेट गेंदबाज के रूप में दिल्ली कैपिटल्स के बायो बबल का हिस्सा हैं और उन्हें अब मुख्य टीम में शामिल कर दिया गया है।

दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर मनिमारन सिद्धार्थ चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, इसलिए आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों के लिये बायें हाथ के तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को दिल्ली की टीम में शामिल कर लिया गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘बायें हाथ के स्पिनर मनिमारन सिद्धार्थ चोटिल होने के कारण आईपीएल 2021 में नहीं खेल पाएंगे। यह 23 वर्षीय खिलाड़ी दुबई में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गया था।’’

कौन हैं कुलवंत खेजरोलिया?

दिल्ली कैपिटल्स में शामिल किए गए 29 वर्षीय कुलवंत खेजरोलिया राजस्थान के झुंझुनू जिले से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि वो घरेलू क्रिकेट में अब दिल्ली की टीम से खेलते हैं। अब तक 15 टी20 मुकाबलों में वो 17 विकेट झटक चुके हैं। वो आईपीएल में पहले भी खेल चुके हैं। पहले वो 2018 और 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे लेकिन 3 मैचों में 5 विकेट ही उनके खाते में दर्ज हुए।

कोच ने की जबरदस्त तारीफ

द्रोणाचार्य अवॉर्ड जीत चुके क्रिकेट कोच संजय भारद्वाज ने देश को कई शानदार क्रिकेटर दिए हैं और अब उनको कुलवंत खेजरोलिया से भी बहुत उम्मीदें हैं। अपने इस शिष्य के बारे में बात करते हैं संजय भारद्वाज ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर वो किसी एक खिलाड़ी को जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में देख सकते हैं, तो उसका नाम कुलवंत खेजरोलिया है।

दिल्ली कैपिटल्स अभी किस स्थिति में है

आईपीएल 2021 के पहले चरण में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा और वे 12 अंक लेकर इस समय अंक तालिका में शीर्ष पर हैं। उन्होंने 8 मुकाबलों में से 6 मैच जीतकर अपनी स्थिति मजबूत की थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल