लाइव टीवी

रनों की बारिश के बीच पहले टी20 में इंग्लैंड ने दी दक्षिण अफ्रीका को पटखनी

Updated Jul 28, 2022 | 08:30 IST

इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को तीन मैच की सीरीज के पहले टी20 में 41 रन के अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
मुख्य बातें
  • इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा था जीत के लिए 235 रन का लक्ष्य
  • जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम बना पाई 8 विकेट खोकर 193 रन
  • मोईन अली रहे इंग्लैंड की जीत के हीरो, किया ऑलराउंड प्रदर्शन

ब्रिस्टल: मेजबान इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को तीन मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकबाले में 41 रन के अंतर से मात देकर विजयी शुरुआत की है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड के  बल्लेबाजों ने द. अफ्रीका के इस फैसले को गलत साबित करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 8 विकेट खोकर 193 रन बना सकी और मैच गंवा दिया।

इंग्लैंड की खराब रही शुरुआत
बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। 28 के स्कोर पर जोस बटलर को लुंगी नगिडी ने डेविड मिलर के हाथों कैच कराकर चलता कर दिया। बटलर ने 7 गेंद में 22 रन बनाए। इसके बाद दूसरे ओपनर जेसन रॉय भी 8 रन बनाकर नगिडी की गेंद पर क्लासेन के हाथों लपके गए। ऐसे में इंग्लैंड का स्कोर 4.3 ओवर में 2 विकेट पर 41 रन हो गया।

मलान और बेयर्स्टो ने पहुंचाया 100 के पार 
दो विकेट गंवाने के बाद डेविड मलान और जॉनी बेयर्स्टो ने तेजी से रन बनाने शुरू किए और टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। बेयर्स्टो ने 36 गेंद में 1 चौके और 4 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन 116 के स्कोर पर मलान 23 गेंद में 43 रन की पारी खेलकर फेहलुकवायो की गेंद पर विकेट के पीछे डिकॉक के हाथों लपके गए। 

मोईन अली ने जड़ा आतिशी अर्धशतक
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मोईन अली आतिशी बल्लेबाजी शुरू कर दी। मोईन ने 16 गेंद में 2 चौके और 6 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। मोईन और बेयर्स्टो की जोड़ी ने मिलकर इंग्लैंड को 17 ओवर में 200 रन के पार पहुंचा दिया। 18वें ओवर में मोईन अली(18 गेंद में 52) को नगिडी ने विकेट के पीछे कैच करा दिया। 

नगिडी ने झटका पंजा, शतक से चूके बेयर्स्टो
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए लियाम लिविंगस्टोन( 4 गेंद में 5 रन) 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर नगिडी की गेंद पर डिकॉक के हाथों लपके गए। इसके बाद जॉनी बेयर्स्टो 53 गेंद में 90 रन बनाकर नगिडी का पांचवां शिकार बने। बेयर्स्टो ने अपनी पारी में 3 चौके और 8 छक्के जड़े। 20 ओवर में इंग्लैंड ने 6 विकेट पर 236 रन का स्कोर खड़ा किया। नगिडी द. अफ्रीका के सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने 4 ओवर में 39 रन देकर 5 विकेट लिए।

7 रन पर द. अफ्रीका ने गंवाए 2 विकेट
जीत के लिए 235 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी द. अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। डिकॉक रीस टॉप्ले की गेंद पर मलान के हाथो लपके गए। जल्दी ही रिले रौसो टॉप्ले की गेंद पर ग्लीसन के हाथों लपके गए। द. अफ्रीका का स्कोर 7 रन पर 2 विकेट हो गया। 2 विकेट जल्दी गंवाने के बाद रीजा हेंड्रिक्स और हेनरिक क्लासेन ने संभाला। दोनों ने टीम को 72 रन के स्कोर तक पहुंचाया। लेकिन आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर क्लासेन आदिल राशिद की गेंद पर जॉर्डन की गेंद पर लपके गए। क्लासेन ने 20 रन बनाए। 

हेंड्रिक्स ने जड़ा आतिशी अर्धशतक 
क्लासेन के आउट होने के बाद हेंड्रिक्स ने अपना अर्धशतक 28 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा किया। लेकिन 86 के स्कोर पर मोईन अली ने उन्हें कुरेन के हाथों लपकवा दिया। 4 विकेट गंवाने के बाद द. अफ्रीका की जीत मुश्किल नजर आने लगी। ऐसे में ट्रिस्टन स्टब्स ने मोर्चा संभाला। उन्होंने डेविड मिलर के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन 136 के स्कोर पर मिलर राशिद का दूसरा शिकार बने। वो राशिद की गेंद पर जॉर्डन के हाथों लपके गए। मिलर ने 8 रन बनाए। 

ग्लीसन ने एक ओवर में तीन विकेट लेकर जीत की पक्की
मिलर के आउट होने के बाद स्टब्स एक छोर थामे रहे लेकिन 19वें ओवर में वो भी 28 गेंद में 72 रन की आतिशी पारी खेलकर ग्लीसन की गेंद पर लपके गए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 8 छक्के जड़े। इसके बाद ग्लीसन ने अपने इसी ओवर मं कगिसी रबाडा और एडिले फेहलुकवायो को अपना शिकार बनाया और 19 ओवर में द. अफ्रीका को 188 रन पर रोककर अपनी टीम की जीत तय पक्की कर दी। आखिरी ओवर में जीत के लिए 46 रन बनाने थे। लेकिन वो केवल 5 रन बना सकी और 41 रन से मुकाबला गंवा दिया। 
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल