लाइव टीवी

VIDEO: फैन ने धोनी को समर्पित करते हुए गाया गाना, जीत लिया कैप्टन कूल का दिल

Updated Feb 12, 2020 | 23:01 IST

Fan dedicates song to MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के दुनिया भर में फैंस मौजूद हैं जो उन पर अपना प्यार लुटाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ऐसे ही एक फैन ने धोनी का दिल जीता।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
महेंद्र सिंह धोनी

नई दिल्लीः टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी काफी समय से मैदान से दूर हैं। विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद से धोनी मैदान पर लौटे नहीं हैं। इस बीच माही अलग-अलग मौकों पर दुनिया के अलग-अलग कोनों में अपने परिवार व दोस्तों के साथ समय बिता रहे हैं और अपने फैंस से भी मिलते रहते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर कोई ना कोई वीडियो वायरल होता है जो धोनी के फैंस को उनसे जोड़े रखता है। ताजा वीडियो भी दिलचस्प है।

सोशल मीडिया पर इस समय जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है उसमें धोनी एक फैन के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर बुधवार को पोस्ट किए गए इस वीडियो में धोनी चुपचाप खड़े हैं और उनका एक फैन सामने खड़े होकर गाना गाते दिख रहा है। इस फैन ने जो गाना धोनी को समर्पित किया है वो उनके पसंदीदा गायकों में से एक किशोर कुमार का गाना है। इस फैन ने किशोर कुमार का मशहूर गाना 'प्यार दीवाना होता है' गाया और माही का दिल जीत लिया।

गाने को सुनने के बाद धोनी भी बेहद खुश नजर आए और उनके चेहरे पर मुस्कान ये बयां कर रही थी। धोनी ने आगे बढ़कर इस फैन से हाथ मिलाया और उसे शुक्रिया कहा। देखते-देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

फैंस को अब इंतजार है आईपीएल 2020 का जहां धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की पीली जर्सी में जलवा बिखेरते नजर आएंगे। वो एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कब लौटेंगे, इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि आईपीएल में अपने फॉर्म व फिटनेस को परखने के बाद धोनी खुद अपने भविष्य की तस्वीर साफ कर देंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल