लाइव टीवी

स्टीव स्मिथ को फिर मिली कप्तानी, ऑस्ट्रेलिया नहीं बल्कि इस टीम की संभालेंगे कमान

Updated Feb 26, 2020 | 14:05 IST

Steve Smith to skipper Welsh Fire: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को दो साल पहले बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद कप्तानी से धोनी पड़ा था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP, File Image
स्टीव स्मिथ

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ बॉल टेंपरिंग विवाद को पीछे छोड़ अब काफी आगे बढ़ गए हैं। उन्हें इस विवाद के कारण कप्तानी से हाथ धोना पड़ा और साथ ही टीम से भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। साल 2018 के मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले जा रहे टेस्ट में बॉल टेंपरिंग की घटना सामने आई थी। हालांकि, उन्होंने वापसी के बाद से ऑस्ट्रेलियाई टीम में अपनी अहमियत को बखूबी साबित किया है। उनका बल्ला इंग्लैंड, भारत और अपने देश में जमकर चला। उनके प्रदर्शन को देखते हुए अक्सर यह चर्चा होती है कि क्या स्मिथ को दोबारा टीम की कमान सौंप देनी चाहिए?

स्मिथ को वेल्स फायर की मिली कमान

स्मिथ को ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी मिलने पर भले ही संशय हो लेकिन उन्हें एक अन्य टीम की कमान मिल गई है। स्मिथ इंग्लैंड की नई प्रतियोगिता ‘हंड्रेड’ में वेल्स फायर टीम की अगुवाई करने जा रहे हैं। स्मिथ उस टीम की कमान संभालेंगे जिसमें ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क, इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टॉ और लियाम प्लंकेट जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वेल्स के कोच गैरी कर्स्टन होंगे। स्मिथ वेल्स की कप्तानी मिलने से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, 'हंड्रेड के पहले साल में वेल्स फायर की कप्तानी का न्योता मिलना सम्मान है। हमारी टीम काफी मजबूत दिख रही है और उसमें ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर दबदबा बनाया।'

जब स्मिथ से छिनी कंगारू टीम की कप्तानी

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के बैनक्रॉफ्ट गेंद पर कुछ रगड़ते हुए कैमरे की में कैद हो गए थे। बैनक्रॉफ्ट के हाथ में टेप थी, जिससे वह गेंद की सतह को खराब कर रहे थे। तब स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और डेविड वॉर्नर उपकप्तान थे। इस वाकया के बाद स्मिथ ने माना था कि रिवर्स स्विंग हासिल करने के लिए टीम ने जानबूझकर गेंद से छेड़छा़ड़ की थी। उन्होंने यह भी माना कि यह कोई भूलवश नहीं हुआ, बल्कि कंगारू टीम के गेम प्लान का हिस्सा था।  इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए स्मिथ-वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट पर  प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही स्मिथ से कप्तानी और वॉर्नर से उपकप्तानी भी छीन ली गई थी। 

'ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बदलने की कोई जरूरत नहीं'

कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर स्टीव ने कहा था कि कंगारू टीम का कप्तान बदलने की कोई जरूरत नहीं है।  उन्होंने कहा था, 'हमें नेतृत्व को बदलने की आवश्यकता क्यों है? टिम पेन अच्छा काम कर रहे हैं। हमें उन्हें और अधिक सम्मान देने की जरूरत है। उन्होंने कठिन समय पर जिम्मेदारी संभाली थी। वह 30 साल है। इसका मतलब यह नहीं है कि वह कुछ वर्षों के लिए कप्तान नहीं रह सकते हैं। यह सवाल पूछने का मतलब है कि हम वर्तमान कप्तान के प्रति सम्मान नहीं जता रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा था, 'नए कप्तान की दौड़ में स्मिथ शामिल होंगे, लेकिन तब कई सारे फैक्टर्स देखने होंगे, क्या वो खुद कप्तान बनना चाहते हैं, वो कितने रन बना रहे हैं। जब टिम पेन कप्तानी छोड़ेंगे तो बहुत सारे सवाल खड़े होंगे।' 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल