लाइव टीवी

'कप्तान में शानदार दोस्त', थाला धोनी की बर्थडे बधाइयों से भरा सोशल मीडिया, किए एक से एक पोस्ट

Updated Jul 07, 2021 | 12:43 IST

Cricketers on MS Dhoni 40th Birthday: आज एमएस धोनी का 40वां जन्मदिन है। उन्हें जन्मदिमन के अवसर पर ढेरों बधाइयां मिल रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
एमएस धोनी (फाइल फोटो)
मुख्य बातें
  • एमएस धोनी अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं
  • धोनी का जन्म 7 जुलाई, 1981 को हुआ था
  • धोनी की बर्थडे विशेज से भरा सोशल मीडिया

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी बुधवार को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारत को टी20 और वनडे विश्व कप जिताने वाले धोनी का जन्म 7 जुलाई, 1981 को रांची में हुआ था। 'कैप्टन कूल' और 'थाला' के नाम से मशहूर धोनी के बर्थडे पर बधाइयों का सैलाब उमड़ पड़ा है। लोग एक से एक पोस्ट साझा कर रहे हैं। फैंस उनकी तस्वीरें, वीडियो, रिकॉर्ड और खूबियां जमकर शेयर कर रहे हैं। साथ ही उनके साथ खेलने वाले कई क्रिकेटर ने भी धोनी को जन्मदिमन के मौके पर विश किया है। इस लिस्ट में विराट कोहली से लेकर ईशांत शर्मा तक नाम शामिल है।

कोहली बोले- हैप्पी बर्थड कप्तान

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए एमएस धोनी को बर्थडे विश किया। कोहली ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थड कप्तान।' उन्होंने साथ ही एक दिल वाली इमोजी भी लगाई। वहीं, धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 2019 विश्व कप के दौरान की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह धोनी के संग हैं। हार्दिक ने ट्विटर पर कहा, 'मेरे हमेशा का प्यार और मेरे सबसे बड़े दोस्त। जन्मदिन मुबारक हो माही भाई। प्यार सिर्फ तुम्हारे लिए।'

'कप्तान में एक शानदार दोस्त'

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने धोनी की तारीफ करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। ईशांत ने फोटो करते हुए लिखा, 'माही भाई आपको बर्थडे की बहुत-बहुत बधाई !! कप्तान में एक शानदार दोस्त! आशा है कि आपके दिन अच्छा हो और आने वाले साल बेहतरीन हों!!' सुरेश रैना ने ट्वीट किया कि आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं धोनी। आप मेरे एक दोस्त, भाई और गुरु रहे हैं, जिससे कोई भी कभी भी अपनी बात रख सकता है। ईश्वर आपको अच्छी सेहत और दीर्घायु प्रदान करे! एक आइकॉनिक प्लेयर और एक बेहतर कप्तान होने के लिए धन्यवाद।

'धोनी ने इसे आदत बना लिया'

भारत के पूर्व बल्लेबाज और जबरदस्त फील्डिर रहे मोहम्मद कैफ ने ट्वीट किया, 'दादा (पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली) ने हम युवाओं को सिखाया कि कैसे जीतना है और धोनी ने इसे अपनी आदत बना लिया। अलग दौर के दो महान कप्तानों के जन्म में एक दिन के अंतर है। भारतीय क्रिकेट को आकार देने वाले शख्स को जन्मदिन की बधाई।' मालूम हो कि गांगुली का बर्थडे 8 जुलाई को है। स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा, 'यह एक ऐसा एहसास है जो हमेशा आपके आसपास रहने से जाग जाता है... लीडेंज को सलाम। जन्मदिन मुबारक हो माही भाई।'


गौरतलब है कि धोनी ने साल 2004 में इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था। उन्होंने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले। धोनी ने करियर में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल